Gupt Navratri Upay 2023: गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय, नौकरी और कारोबार में होगी तरक्की

Gupt Navratri Upay 2023: गुप्त नवरात्रि की 19 जून से शुरुआत हो रही है। इस समय मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के मंत्रों का जाप करते हैं, ताकि मां दुर्गा की उन पर असीम कृपा बनी रहे। इन नौ दिनों में लोग तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। आइये जानते हैं कि इस गुप्त नवरात्रि में किसका जाप करने में मां दुर्गा की असीम कृपा बनी रहेगी।
मां दुर्गा को करें ऐसे खुश
आषाढ़ मास की इस गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 जून यानी कल से हो रही है और 28 जून को यह समाप्त हो जाएगी। यह गुप्त नवरात्रि है, इसमें दस महाविधाओं की पूजा की जाती है। प्रकट नवरात्रि की तरह धुम-धाम से यह गुप्त नवरात्रि नहीं मनाया जाता है। इसलिए इन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। यही नहीं, इस दौरान अच्छी तरह से पूजा करने से मां की भक्तों पर कृपा बनी रहती है। नौकरी और रोजगार में भी तरक्की मिलती है। साथ ही रोजगार और नौकरी में तरक्की पाने के लिए मां दुर्गा के सामने धी का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा मां दुर्गा के सामने नौ बताशे रखें और प्रत्येक बताशे पर दो लौंग रखें और मां को अर्पित करें। ऐसा करने से कारोबार में तरक्की मिलती है।
Also read: 19 जून से शुरू होगी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि, जानें 10 महाविद्या की पूजा का महत्व
बीमारियों से पाएं निजात
वहीं, घर में यदि कोई बीमार है और वह ठीक नहीं हो रहा है, तो गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल रंग के फूल चढांए। लाल रंग मां को बहुत ही प्रिय है। साथ ही 'ऊँ क्रीं कालिकायै नमः' मंत्र का भी जाप करते रहें। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और बीमारियों से निजात मिलती है। इसके साथ ही गुप्त नवरात्रि में सोने या फिर चांदी का सिक्का खरीद कर लाएं और उसे अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति से निजात मिल सकती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS