Guru Ast 2022 : गुरु तारा कल हो जाएगा अस्त, एक क्लिक में जानें किन महत्वपूर्ण कार्यों पर लग जाएगा ब्रेक

Guru Ast 2022 : देवगुरु बृहस्पति 22 फरवरी 2022, दिन मंगलवार अर्थात कल अस्त होने वाले हैं और अब बृहस्पति ग्रह 24 मार्च 2022 तक अस्त रहेंगे। इस अवधि के दौरान ही सूर्य की मीन संक्रांति लग जाएगी और मलमास का प्रारंभ भी हो जाएगा। तथा होलाष्टक आदि लगने के कारण शादी-विवाह, मुड़न, ग्रह प्रवेश, आदि अनेक प्रकार के मांगलिक कार्यों पर अब ब्रेक लग जाएगा। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति ही मांगलिक कार्यों के कारण ग्रह माने जाते हैं और सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों में बृहस्पति ग्रह का उदय होना आनिवार्य होता है। इसीलिए अब 15 अप्रैल 2022 तक विवाह जैसे मांगलिक कार्य संपन्न नहीं हो पाएंगे।
ये भी पढ़ें: Falgun Month 2022: प्रकृति में बदलाव का माह है फाल्गुन, जानें इसका धार्मिक महत्व
शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यों में शुक्र और गुरु ग्रह का उदय होना जरुरी माना जाता है, वहीं ज्योतिष की मानें तो अगर इन दोनों ग्रहों में से एक भी ग्रह अस्त होता है तो शादी-ब्याह संपन्न नहीं कराए जाते हैं।
वहीं पंचांग के अनुसार गुरु का मंगल ग्रह की दिशा में लोप हो रहा है और मंगल की दिशा में गुरु तारा के लोप होने से इसका मौसम पर भी गहरा असर हो सकता है। इस दौरान कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश पड़ने की भी संभावना है, जिससे किसानों का भी नुकसान हो सकता है।
वहीं ज्योतिष की मानें तो गुरु ग्रह 24 मार्च को प्रकट हो जाएंगे, लेकिन सूर्यदेव के मीन राशि में गोचर करने के कारण भी शादी -विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर रोक लगी रहेगी। इसके बाद अप्रैल में सूर्यदेव के द्वारा मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में आ जानें पर ही विवाह कार्य समेत सभी प्रकार के मांगलिक कार्य फिर से प्रारंभ हो सकेंगे।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS