Guru Gochar 2023: 22 अप्रैल को मेष राशि में गुरु का गोचर, इन 4 राशियों का होगा कल्याण

Guru Gochar 2023: ग्रहों का गोचर हमारे दैनिक जीवन को सीधे प्रभावित करता है। गुरु गोचर कुछ राशियों को विशेष लाभ देने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को धन, शिक्षा, धार्मिक कार्य जैसे मामलों का कारक ग्रह माना जाता है। साथ ही गुरु गोचर की वजह से 4 राशियों का भाग्य चमकेगा और साथ ही करियर से लेकर बिजनेस के मामले में फायदा ही फायदा होगा। शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। 22 अप्रैल 2023 को सुबह 5:14 बजे गुरु का राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद 4 सितंबर को गुरु मेष राशि में वक्री हो जाएंगे। वहीं, शनि और बुध भी वक्री हो जाएंगे। 31 दिसंबर को गुरु फिर से मेष राशि में गोचर करेंगे। 22 अप्रैल को होने वाले गोचर से आइए जानते हैं कौन सी राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
1 मेष राशि- गुरु का गोचर मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिणाम देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु का मेष राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ मुहूर्त लेकर आएगा। धन की वर्षा होगी। साझेदारी में लाभ होगा। जीवन में सुख का योग बन रहा है।
2. सिंह राशि - गुरु का गोचर सिंह राशि वाले जातकों के जीवन में बड़े बदलाव लाएगा। आप जो भी शुरू करेंगे। उसमें आपको सफलता मिलेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय आपको उत्तम आर्थिक लाभ मिलेगा। क्योंकि जहां बृहस्पति गोचर कर रहे है वहां सिंह की स्थिति शुभ मानी जाती है। भाग्य आपका साथ देगा। इस समय आपको आर्थिक होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा।
3. तुला राशि- कई दिनों से रुका हुआ धन मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों की योजना बनाने के योग हैं। भगवान आपका भला करें। कई दिनों से रुका हुआ धन हाथ में आने से एक अलग ही आनंद की अनुभूति होगी।
3. मीन राशि- गुरु का गोचर मीन राशि के लोगों के लिए काफी फायदे मंद रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। करियर को लेकर भी अच्छी खबर आएगी। प्रमोशन होगा।
डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS