Guru Purnima 2021 : साल 2021 में गुरु पूर्णिमा की तिथि और महत्व, जानिए...

Guru Purnima 2021 : गुरु पूर्णिमा का व्रत हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति में गुरुओं को देवताओं के समान पूजनीय माना जाता है। पुराणों में कहा गया है कि गुरु ब्रह्मा के समान है और मनुष्य योनि में किसी एक विशेष व्यक्ति को गुरु बनाना बेहद जरुरी है। क्योंकि गुरु अपने शिष्य का सृजन करते हुए उन्हें सही राह दिखाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने ब्रह्मलीन गुरु के चरण एवं चरण पादुका की पूजा अर्चना करते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन अनेक मठों एवं मंदिरों पर गुरुओं की पूजा-अर्चना की जाती है।
पूजा विधि
गुरु पूर्णिमा के दिन सबसे पहले अपने घर की उत्तर दिशा में एक सफेद वस्त्र पर अपने गुरु का चित्र रख दें। और उसके उन्हें फूलों की माला पहनाएं। इसके पश्चात आप अपने गुरु को मिठाई का भोग लगाएं। और गुरु की आरती करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। गुरु पूर्णिमा के दिन सफेद और पीले वस्त्र पहनकर पुष्प, अक्षत और चंदन से उनकी पूजा करें।
गुरु पूर्णिमा कैलेंडर
गुरु पूर्णिमा तिथि | 24 जुलाई 2021, दिन शनिवार को है। |
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ | 23 जुलाई 2021 को सुबह 10:43 बजे से |
पूर्णिमा तिथि समाप्त | 24 जुलाई 2021 को सुबह 08:06 बजे |
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS