Guru Purnima 2021 : गुरु पूर्णिमा के दिन करें इन पांच विशेष मंत्रों का जाप, हर मुसीबत होगी दूर

- गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुओं को समर्पित होता है।
- गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं की पूजा और वंदना की जाती है।
- गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।
Guru Purnima 2021 : गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुओं को समर्पित होता है। हिन्दू धर्म के अनुसार, इस दिन गुरु की पूजा, वंदना की जाती है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। साल 2021 में गुरु पूर्णिमा का पर्व 24 जुलाई 2021, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। वहीं भारत में इस पर्व को अनेक धर्मों में अपने-अपने अनुसार मनाया जाता है। इस पावन दिन पर गुरु के चरणों में बैठकर उनकी पूजा की जाती है। यदि इस दौरान आपको अपने गुरु की शरण में जाने का अवसर प्राप्त ना हो तो आप उनकी प्रतिमा, तस्वीर या चरण पादुका आदि से भी उनका पूजन कर सकते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन आप अपने गुरु को मंत्र जाप, दान और श्रद्धा-भक्ति जैसे भी हो प्रसन्न करने की कोशिश करें, ऐसा करने से आपका तो कल्याण होगा ही, साथ ही आपके ऊपर गुरु कृपा बनी रहेगी और आपका जीवन सुख और ऐश्वर्य से परिपूर्ण हो जाएगा। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि, गुरु का आशीर्वाद कभी व्यर्थ नहीं जाता। गुरु का आशीर्वाद सदैव शिष्य का कल्याण करता है। तो आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरु को प्रसन्न करने के पांच अचूक मंत्रों के बारे में जोकि आपके जीवन में आयी हर मुसीबत से आपको छुटकारा तो दिलाएंगे ही साथ ही आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।
ये भी पढ़ें : Guru Purnima 2021 : गुरु पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए, जिसे आपके जीवन में खुल जाएं तरक्की के द्वार, जानें...
गुरु को प्रसन्न करने के अचूक और विशेष मंत्र
- गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर:।
- गुरुर्साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:।।
- ॐ गुरुभ्यो नम:।
- ॐ परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:।
- ॐ वेदाहि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्।
- ॐ गुं गुरुभ्यो नम:।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS