Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर इन मंत्रों का जाप कर करें अपने सदगुरु को प्रसन्न तो हो जाएगा आपका कल्याण

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर इन मंत्रों का जाप कर करें अपने सदगुरु को प्रसन्न तो हो जाएगा आपका कल्याण
X
Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरु के लिए समर्पित होता है। हिन्दू धर्म के अनुसार, इस दिन गुरु की पूजा, वंदना की जाती है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। साल 2022 में गुरु पूर्णिमा का पर्व 13 जुलाई 2022, दिन बुधवार को मनाया जाएगा। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि, गुरु का आशीर्वाद कभी व्यर्थ नहीं जाता।

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरु के लिए समर्पित होता है। हिन्दू धर्म के अनुसार, इस दिन गुरु की पूजा, वंदना की जाती है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। साल 2022 में गुरु पूर्णिमा का पर्व 13 जुलाई 2022, दिन बुधवार को मनाया जाएगा। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि, गुरु का आशीर्वाद कभी व्यर्थ नहीं जाता। गुरु का आशीर्वाद सदैव शिष्य का कल्याण करता है और उसके लिए वरदान समान होता। वहीं हमारे देश में गुरु पूर्णिमा का पर्व को अनेक धर्मों में अपने-अपने रीति रिवाज के मुताबिक मनाया जाता है। इस पावन पर्व के दिन शुभ मुहूर्त में गुरु महाराज के चरणों में बैठकर उनकी पूजा और चरण वंदना करने का विधान है। वहीं अगर आपको गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु महाराज के पास जाने का अवसर ना मिल सके तो आप उनकी प्रतिमा, तस्वीर या चरण पादुका आदि से भी उनका पूजन कर सकते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन आप अपने गुरु को मंत्र जाप, दान और श्रद्धा-भक्ति जैसे भी हो प्रसन्न करने की कोशिश करें, ऐसा करने से आपका तो कल्याण होगा ही, साथ ही आपके ऊपर गुरु कृपा बनी रहेगी और आपका जीवन सुख और ऐश्वर्य से परिपूर्ण हो जाएगा। तो आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरु को प्रसन्न करने के पांच अचूक मंत्रों के बारे में जोकि आपके जीवन में आयी हर मुसीबत से आपको छुटकारा तो दिलाएंगे ही साथ ही आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

गुरु पूर्णिमा मंत्र

ॐ गुरुभ्यो नम:।

ॐ परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:।

ॐ वेदाहि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्।

ॐ गुं गुरुभ्यो नम:।

गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर:।

गुरुर्साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:।।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story