गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ आज पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग, जमकर करें खरीदारी

गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ आज पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग, जमकर करें खरीदारी
X
गुरुवार, 28 अक्टूबर यानि आज पूरे दिन और रात पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन गुरुवार होने से इसे गुरु पुष्य योग बन रहा है। इस पूरे दिन में अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इस बार 677 साल बाद गुरु पुष्य नक्षत्र पर गुरु और शनि का दुर्लभ योग बना है। परन्तु इस बार आप धनतेरस और दीपावली से पहले खरीदारी कर सकते हैं वो भी शुभ मुहूर्त में।

गुरुवार, 28 अक्टूबर यानि आज पूरे दिन और रात पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन गुरुवार होने से इसे गुरु पुष्य योग बन रहा है। इस पूरे दिन में अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इस बार 677 साल बाद गुरु पुष्य नक्षत्र पर गुरु और शनि का दुर्लभ योग बना है। परन्तु इस बार आप धनतेरस और दीपावली से पहले खरीदारी कर सकते हैं वो भी शुभ मुहूर्त में। यह महामुहूर्त आएगा 28 अक्टूबर को। यह नक्षत्रों के राजा गुरु पुष्य नक्षत्र है जो आपके लिए यह अवसर लाये हैं। इस वर्ष स्वर्ण आभूषण, भूमि-भवन के साथ चल-अचल संपत्ति की खरीदी के लिए गुरु पुष्य नक्षत्र 25 घंटे 57 मिनट रहेगा। इस साल गुरु-पुष्य को साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग और भी खास बना रहा है। इस दिन सोना-चांदी और भूमि-भवन की खरीदारी विशेष लाभदायक मानी गई है।

ये भी पढ़ें: Ahoi Ashtami 2021 : अहोई अष्टमी व्रत कल, भूलकर भी न करें ये काम

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि गुरुवार, 28 अक्टूबर को पूरे दिन और रात पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन गुरुवार होने से गुरु पुष्य योग बन रहा है। इस पूरे दिन में अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इस कारण खरीदारी और निवेश के लिहाज से दिन बहुत शुभ रहेगा। गुरु पुष्य पर सोने की खरीदारी का खास महत्व है। इस साल गुरु व शनि, शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि में एक साथ हैं। दोनों ग्रह मार्गी रहेंगे और इन पर चंद्र की दृष्टि होगी। जिससे गजकेसरी योग बनेगा। चंद्र धन का कारक ग्रह है। यह योग हर प्रकार से मंगलकारी होगा। 677 वर्ष पहले 5 नवंबर 1344 को गुरु-शनि की युति मकर राशि में थी व गुरु पुष्य योग बना था।

दान-पुण्य जरूर करें

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर दान-पुण्य भी जरूर करना चाहिए। किसी गौशाला में हरी घास और गायों की देखभाल के लिए धन का दान करें। इस दिन किसी मंदिर में पूजन सामग्री भेंट करें। शिव जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। शिवलिंग पर चने की दाल और पीले फूल चढ़ाएं।

फलदायी होता है खरीदारी

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि दीपावली से पहले कार्तिक कृष्ण पक्ष को आने वाले पुष्य नक्षत्र में नई वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं। शनिवार को या शनि के नक्षत्र में जो भी काम करें, वह लंबे समय तक चलता है। इस योग में निवेश भी लंबे समय तक लाभ देने वाला हो सकता है।

गुरु पुष्य योग में खरीदारी होती है अतिशुभ

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि गुरु पुष्य नक्षत्र में धन प्राप्ति, चांदी, सोना, नये वाहन, बही-खातों की खरीदारी एवं गुरु ग्रह से संबंधित वस्तुए ज्यादा लाभ प्रदान करती है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी अधिक समय तक स्थायी और समृद्धि प्रदान करती है। इस दिन की गई सुवर्ण अथवा गुरु ग्रह से संबंधित वस्तुए अत्याधिक लाभ प्रदान करती है। गुरु पुष्य योग के दौरान पीला पुखराज धारण करना इस दिन अत्यन्त शुभ फलदायी माना गया है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story