Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन करें ये उपाय, सारे कष्ट से मिलेगी मुक्ति

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन करें ये उपाय, सारे कष्ट से मिलेगी मुक्ति
X
Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इसके अलावा इस दिन देवगुरु वृहस्पति की भी पूजा की जाती है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है, तो हर कार्य में तरक्की, यश के साथ ही सफलता की प्राप्ति होती है। पढ़ें पूरी स्टोरी...

Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन देवगुरु वृहस्पति की भी पूजा की जाती है। ये मांगलिक कार्यों की सफलता के साथ ही शुभता के लिए भी जाने जाते हैं। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है, तो हर कार्य में तरक्की, यश के साथ ही सफलता की भी प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन कुछ आसान उपायों को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। घर-परिवार में किसी तरह की कोई कमी नहीं होती है। आइए, हम जानते हैं कि गुरुवार के दिन कौन से उपाय करने से तरक्की मिल सकती है।

गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय

गुरु ग्रह को अच्छा बनाने के लिए व्यक्ति को सुबह स्नान के बाद गुरु बृहस्पति की पूजा करें। इस दौरान ओम बृं बृहस्पते नमः मंत्र का जाप करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को तुलसी की माला से जाप करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आपके जीवन में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती है। इसके अलावा धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।

शास्त्रों की मानें तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ धन की देवी माता लक्ष्मी की भी पूजा करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी तुरंत ही प्रसन्न हो जाती है। उनकी कृपा से भक्तों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को तुलसी का पत्ता न चढ़ाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें... गरुड़ पुराण की इन बातों का रखें ध्यान, 100 % मिलेगी सफलता

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो गुरुवार के दिन किसी भी व्यक्ति को रुपये उधार नहीं देना चाहिए और न लेना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story