Guruwar Ke Upay: गुरुवार को करें ये उपाय, चमकेगी किस्मत

Guruwar Ke Upay: गुरुवार को करें ये उपाय, चमकेगी किस्मत
X
Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूरी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से सफलता की प्राप्ति होती है।

Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन सनातन धर्म में विष्णु भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। हिन्दू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवता का संबंध रहता है। इन्हीं सप्ताह में गुरुवार का भी दिन शामिल है। हिन्दू पंचांग की मानें, तो बृहस्पति ग्रह को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। आध्यात्मिक उन्नति के साथ ही धन समृद्धि और प्रतिष्ठा देने वाला ग्रह माना जाता है। अगर किसी भी व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है या फिर इन क्षेत्रों में कोई न कोई परेशानी आ रही है, तो आइये हम जानते हैं कि इन परेशानियों से कैसे छुटकारा मिलेगा।

गुरुवार के दिन केले की जड़ धारण करने की विशेषता

शास्त्रों की मानें, तो अगर किसी भी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो उन्हें गुरुवार के दिन केले की जड़ धारण करनी चाहिए। इसके साथ ही केले की जड़ को किसी भी पीले कपड़े में बांधकर अपने गले में धारण कर लें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही बिगड़े हुए काम भी जल्द ही पूरे होंगे। इसके अलावा, शिक्षा के क्षेत्र में भी आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। इन उपाय से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं। भगवान का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहेगा।

ये भी पढ़ें... आपकी मुट्ठी में लिखा है भविष्य का राज, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

वैवाहिक जीवन के लिए ये उपाय बहुत ही जरूरी

हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैवाहिक जीवन में सुधार के लिए आप अपने गुरु से भी आशीर्वाद ले सकते हैं। इससे गुरु दोष भी शांत हो जाता है। वहीं, अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप भी इन उपाय को कर सकते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story