Guruwar Ke Upay In Hindi: गुरुवार से बनेंगे आपके बिड़े काम, होगी पैसों की बरसात, करें ये अचूक उपाय

Guruwar Ke Upay In Hindi: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और उनके अवतारों को समर्पित है। भक्त दूध, घी आदि का उपयोग करके पूजा करते हैं। सप्ताह के इस दिन श्रीमद्भगवद पुराण का पाठ किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा की जाती है। भगवान विष्णु को जगत का पालनहार भी कहा जाता है। भगवान विष्णु की कृपा से सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई परेशानी चल रही है तो गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपका भाग्य बदल सकता है।
गुरुवार के दिन करें ये खास और विशेष उपाय (Guruwar Ke Upay In Hindi)
- सबसे पहले जातकों को सुबह के वक्त ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए और इसी दौरान स्नान करना चाहिए।
- स्नान के समय 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें।
- किसी भी प्रकार के गुरु दोष को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए।
- स्नान करते समय ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
- गुरुवार का व्रत रखें और केले के पौधे पर जल चढ़ाकर उसकी पूजा करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी।
- स्नान के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
- स्नान के बाद भगवान विष्णु की मूर्ति और तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं।
- भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल के साथ तुलसी का एक छोटा पत्ता चढ़ाएं।
- माथे पर हल्दी, चंदन या केसर का तिलक लगाएं।
- गुरुवार का दिन घर में धन के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन पीले रंग की चीजों का विशेष महत्व होता है।
- गुरुवार को न तो उधार दें और न ही किसी से उधार लें।
- कहते हैं अगर कुंडली में बृहस्पति की स्थिति बिगड़ी हुई हो तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर आप गुरुवार का व्रत रखते हैं, तो इस दिन सत्यनारायण की व्रत कथा जरूर सुनें या पढ़ें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS