Guruwar Ke Upay: बृहस्पतिवार को करें इस तरह के अचूक उपाय, बंद किस्मत भी चमक उठेगी

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित मना गया है। गुरुवार के दिन भगवान नारायण की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की जाती है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन भगवान वासुदेव की पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से भगवान विष्णु अत्यधिक प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि इस दिन पूजा पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती है। ऐसे में गुरुवार के दिन किस प्रकार के उपाय करने चाहिए। जिससे श्री हरि विष्णु आप पर प्रसन्न हो सकें। आज आपको हम इस खबर में बताने वाले हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे अचूक उपाय, जिसे करने मात्र से आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी। तो आइए जानते हैं कुछ उपायों के बारे में...
ये हैं गुरुवार के उपाय
अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह की दशा कमजोर है, तो गुरुवार के दिन नीचे दिए गए उपायों को करने से आपकी किस्मत बदल सकते हैं। बताए गए उपायों को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का निवास होता है। ऐसे में गुरुवार के दिन केले के पेड़ की विधिवत पूजा करने से विशेष महत्व प्राप्त होता है। इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए।
- बृहस्पतिवार के दिन स्नान करते समय पानी में हल्दी डाल लें, ऐसा करने से कष्टों का निवारण होता है।
- बृहस्पतिवार के दिन घर में झाड़ू-पोछा नहीं करना चाहिए। कहा जाता है इस दिन घर में झाड़ू-पोछा लगाने से लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
- बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ में दीपक जलाना बेहद ही शुभ माना जाता है। दीपक जलाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
- इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। ऐसा करने से आपकी तकदीर बदल सकती है।
- बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग का ही भोजन ग्रहण करना चाहिए।
- गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्तु जैसे सोना, चना, पीले फल, और हल्दी आदि का दान करें।
- इस दिन किसी को भी उधार नहीं देना चाहिए और न ही उधार लेना चाहिए। इस दिन उधार लेने या देने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।
- इस दिन गुड़ का भी दान अवश्य करें। ऐसा करने से जातक को घर बनवाने या प्रॉपर्टी खरीदने में आ रही दिक्कतें खत्म हो जाती है।
- बृहस्पतिवार के दिन केले की जड़ के टुकड़े को लेकर पीले रंग के कपड़े में बांध लें और उसे अपने गले में धारण कर लें। इस तरह के उपाय करने से धन और शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियां खत्म हो जाती हैं।
डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS