गुरुवार को ध्यान से करें ये काम फिर देखें कैसे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु होते हैं आप पर मेहरबान!

गुरुवार को ध्यान से करें ये काम फिर देखें कैसे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु होते हैं आप पर मेहरबान!
X
Guruwar ka Upay: आज हम आपको गुरुवार का एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर कई तरह की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। घर में सुख-समृद्धि, घरेलू समस्याएं, मानसिक तनाव, कुंडली में गुरु दोष,विवाह या कार्य संबंधित समस्या से मुक्ति मिल सकती है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार का दिन (Thursday Upay) भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) के नाम समर्पित है, जिसे धन और समृद्धि के लिए खास माना गया है। इस दिन खासतौर पर भगवान विष्णु की पूजा (Bhagwan Vishnu ki Puja kaise karen) की जाती है। साथ ही अगर मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की भी पूजा की जाए तो ये काफी फलदायक माना जाता है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि भगवान विष्णु हमेशा मां लक्ष्मी के साथ ही जाते हैं। जिस घर में केवल भगवान विष्णु की पूजा होती है और मां लक्ष्मी का स्मरण नहीं किया जाता, वहां भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu ka Upay) प्रवेश नहीं करते हैं।

गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु (guruwar ka upay) की एकसाथ पूजा करनी चाहिए। साथ ही एक ऐसा उपाय भी है जिसे अगर कोई व्यक्ति करता है तो उसे अपने जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं हो सकती है। घर में सुख-समृद्धि, घरेलू समस्याएं, मानसिक तनाव आदि समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा अगर कुंडली में गुरु दोष हो या विवाह, कार्य में असफलता हासिल हो रही हो तब भी ये उपाय लाभदायक साबित हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि गुरुवार के दिन किस एक काम को करने पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी मेहरबान हो सकते हैं।

गुरुवार को करें ये काम

गुरुवार के दिन ब्रम्ह मुहूर्त (सुबह के 4 बजे से 5:30 बजे) के समय उठकर स्नान कर लें। अपने अपने नाहने के पानी में पहले गंगा जल और फिर एक चुटकी हल्दी भी जरूर मिला लें। स्नान के दौरान "ॐ बृं बृहस्पतये नम:।" मंत्र का जाप भी करें। इसके अलावा आप "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।

इस रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करना है शुभ

गुरुवार के दिन पीले रंग के साफ-सुथरे कपड़े पहनकर ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके अलावा केले के पेड़ की भी पूजा जरूर करें। इस तरह से करने पर आपके जीवन से सभी दुख संकट दूर हो सकते हैं। अगर किसी की शादी नहीं हो रही है तो वो भी जल्द हो जाएगी। इसके अलावा कामकाज संबंधित समस्या भी दूर हो सकेगी।

Tags

Next Story