Guruwar ke Upay: गुरुवार के दिन करें भगवान विष्णु की पूजा, घर में बनी रहेगी शांति

Guruwar ke Upay: गुरुवार के दिन करें भगवान विष्णु की पूजा, घर में बनी रहेगी शांति
X
Guruwar ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन को बहुत ही विशेष दिन माना गया है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक गुरुवार के दिन जगत के पालन हार भगवान विष्णु का दिन भी माना जाता है। अगर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है, जीवन में कोई बड़ी समस्या चल रही है तो गुरुवार के दिन कुछ उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है।

Guruwar ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन को बहुत ही विशेष दिन माना गया है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, गुरुवार के दिन जगत के पालन हार भगवान विष्णु का दिन भी माना जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु को जगत का पालन हार भी कहा जाता है। लिहाजा, उनके आशीर्वाद से मनुष्य को सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। व्यक्ति के जीवन धन्य हो जाता है। वहीं, अगर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है जीवन में कोई बड़ी समस्या चल रही है तो गुरुवार के दिन कुछ उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। आइये हम इन उपाय के बारे में जानते हैं।

जीवन में हमेशा बनी रहेगी खुशियां

हिन्दू पंचांग में गुरुवार के दिन को धन और समृद्धि के लिए खासतौर पर माना जाता है। विशेषकर इस दिन भगवान विष्णु की आराधना के लिए बृहस्पतिवार का दिन बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की अराधना करने से मनुष्य का जीवन सुखों से भर जाता है। गुरुवार के दिन लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा-अर्चना करने से जीवन में खुशियां आती हैं। इसके साथ ही पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आती है। साथ ही घर-परिवार में कभी भी आर्थिक संकट नहीं आती है।

ये भी पढ़ें... रक्षाबंधन पर इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, कहीं आपकी तो नहीं, देखें यहां

मनुष्य की जीवन में कई तरह की समस्या आती रहती है। जिनको हम चाहते हुए भी हल नहीं निकाल पाते हैं। कुछ ऐसी भी समस्या होती है, जो कड़ी मेहनत का बावजूद भी समाप्त नहीं होती है। इसके लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पूजा करने से शांति मिलती है। इतना ही नहीं अगर आपके कंडली में अगर गुरु खराब चल रहा है तो गुरुवार के दिन व्रत रखें। ऐसा करने से गुरु ठीक होते हैं। वैवाहित जीवन में खुशियां मिलती है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story