Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर सच्चे मन से बोल दें ये मंत्र, दुश्मनों के उड़ जाएंगे चिथड़े

Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर अगर आप सच्चे मन से श्रीफल हनुमान जी को भेंट करते हुए एक मंत्र बोल देते हैं तो हनुमान जी आपके दुश्मनों को नष्ट कर देंगे और उनके चिथड़े उड़ा देंगे। दुश्मन आपके सामने घुटने टेकने लगेंगे। दुश्मन कई तरह के होते हैं, जैसे जीवन मे आ रहीं परेशानियां, गरीबी, रोग आदि को भी आप दुश्मन ही मान सकते हैं। वहीं बहुत सारी ऐसी चीजें होती हैं जोकि अज्ञात रुप में हमारे दुश्मन ही होते हैं। वहीं ये मंत्र गरीबी, घर परिवार के लोगों की बीमारी आदि को भी समाप्त करेगा। जो आपके ज्ञात-अज्ञात शत्रु जैसे तांत्रिक, डायन, टोने-टोटके आदि जो आपको निरंतर परेशान करते हैं, ऐसे शत्रुओं को हनुमान जी महाराज पलभर में समाप्त कर देंगे। अगर आप हनुमान जयंती के दिन या किसी भी मंगलवार के दिन ये उपाय करेंगे तो हनुमान जी उनका सर्वनाश कर देंगे। खासकर अगर आप हनुमान जयंती के दिन ये उपाय करेंगे तो इसका प्रभाव आपको तत्काल देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जन्मोत्सव पर करें इस मंत्र का जाप, पल भर में दूर हो जाएगी गरीबी
हनुमान जयंती के दिन आपको एक छोटी सी गदा लेनी है और आप इस दिन गदा का लॉकेट भी ले सकते हैं और हनुमान जी का मंत्र 11 बार बोलते हुए उन्हें ये गदा अर्पित करें।
मंत्र
'ओम हनु हनु हनु हनुमंत हठीले।
बैरिहि मारु बज्र की कीले।।
गदा बज्र लै बैरिहि मारो।
महाराज प्रभु दास उबारो।।
सत्य होय राम सपथ पायके
राम दूत धरू मारू जायके।।'
ये बजरंग बाण का मंत्र इै और इस मंत्र का प्रभाव कभी खाली नहीं जाता है। बस आपको इस मंत्र का जाप करते हुए भगवान राम और माता अंजना की सौगंध हनुमान जी महाराज को दे देनी है। इसके बाद हनुमान जी महाराज को ज्ञात और अज्ञात शत्रुओं के बारे में बता देना है। इसके बाद आपके सभी ज्ञात और अज्ञात शत्रु समाप्त हो जाएंगे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS