Happy New Year 2022 Vastu Tips : नए साल से पहले घर से निकाल दें ये चीज, वरना करना पड़ सकता है आपको आर्थिक तंगी का सामना

Happy New Year 2022 Vastu Tips : नए साल से पहले घर से निकाल दें ये चीज, वरना करना पड़ सकता है आपको आर्थिक तंगी का सामना
X
Happy New Year 2022 Vastu Tips : घर में सुख और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए प्राचीन काल से ही अनेक प्रकार की परंपराएं प्रचलित हैं। ये प्राचीन परंपराएं अलग-अलग वस्तुओं और कार्यों से जुड़ी हैं। वहीं सभी के घरों में कोई न कोई वस्तुएं टूटी-फूटी होती है और बेकार पड़ी होती हैं और किसी कोने में पड़ी रहती हैं।

Happy New Year 2022 Vastu Tips : घर में सुख और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए प्राचीन काल से ही अनेक प्रकार की परंपराएं प्रचलित हैं। ये प्राचीन परंपराएं अलग-अलग वस्तुओं और कार्यों से जुड़ी हैं। वहीं सभी के घरों में कोई न कोई वस्तुएं टूटी-फूटी होती है और बेकार पड़ी होती हैं और किसी कोने में पड़ी रहती हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में सात वस्तुएं ऐसी बताई गई हैं जिन्हें उस टूटी-फूटी अवस्था में घर में नहीं रखना चाहिए और किसी पर्व-त्योहार अथवा नववर्ष से पहले अपने घर से बाहर कर देना चाहिए। यदि ये चीजें आपके घर में होती हैं तो इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी लोगों पर पड़ता है। जिससे घर के लोगों में मानसिक तनाव बढ़ जाता है और शुभ कार्यों में गति नहीं बन पाती है और इसी वजह से धन संबंधी कार्यों में भी असफलता के योग बनने लगते हैं और आपके घर में दरिद्रता का आगमन हो सकता है। तो आइए जानते हैं नववर्ष से पहले किन सात टूटी-फूटी चीजों को अपने घर से निकाल देना चाहिए।

ये भी पढ़ें : नए साल के पहले दिन पर्स में जरुर रख लें केवल ये एक चीज, पूरे वर्ष नहीं होगी पैसों की कमी

बर्तन

अनेक परिवारों में टूटे-फूटे बर्तन भी बेकार अवस्था में रखे रहते हैं जो कि अशुभ और नकारात्मक प्रभाव हमारे घर में उत्पन्न करते रहते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे और खराब अवस्था में पड़े हुए बर्तनों को कभी नहीं रखना चाहिए। अगर ऐसे बर्तन घर में रखे होते हैं तो महालक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं। इसीलिए नववर्ष से पहले इन बर्तनों को अपने घर से बाहर कर दें।

दर्पण

अगर आपके घर में टूटा हुआ दर्पण रखा है तो वास्तु के अनुसार यह एक बड़े वास्तुदोष का कारण बन सकता है है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इसीलिए नूतन वर्ष प्रारंभ होने से पूर्व इस प्रकार के दर्पण को भी अपने घर से निकाल दें।

टूटा हुआ पलंग

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बहुत ही अधिक जरुरी होती है और इसके लिए जरूरी है कि आपका पलंग टूटा हुआ और क्षतिग्रस्त अवस्था में बिल्कुल न हो। ऐसे पलंग पर शयन करने से पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां काफी बढ़ जाती हैं। इसीलिए आप नववर्ष से पहले ही अपने पलंग को ठीक करा लें अथवा नए पलंग का इस्तेमाल करें।

घड़ी

खराब घड़ी घर में रखना अशुभता का प्रतीक होती है। मान्यता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। इसीलिए नववर्ष से पहले अपने घर में रखी हुई खराब और बेकार घड़ियां बदल दें।

तस्वीर

अगर आपके घर में कोई टूटी-फूटी और बेकार तस्वीर या प्रतिमा आदि है तो नूतन वर्ष के आगमन से पूर्व उसे भी घर से हटा दें। वरना ये भी आपके घर में खुशहाली नहीं आने देगी और पूरे साल वास्तु दोष उत्पन्न करती रहेगी।

दरवाजा

अगर आपके घर का कोई भी दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसकी नए साल से पहले मरम्मत जरुर करा लें। दरवाजे में टूट-फूट बहुत ही अधिक अशुभ मानी जाती है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और यह वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। जिससे घर में परेशानियां बढ़ जाती हैं।

फर्नीचर

नए साल के अवसर पर हमारा घर वास्तु के अनुसार सही और व्यवस्थित स्थिति में होना चाहिए। क्योंकि अव्यवस्थित घर और फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे घर के सभी लोगों के जीवन पर होता है।

उज्जैन स्थित अवंतिका तीर्थ के पुरोहित पंडित शिवम जोशी ने बताया कि, किसी भी व्रत-त्योहार और शुभ कार्य अथवा नूतन वर्ष से पूर्व अपने घर की अच्छे से साफ-सज्जा का ध्यान करें और सभी चीजों को व्यवस्थित और उत्तम प्रकार से यथास्थान पर रखें। तथा बेकार की वस्तुओं को अपने घर से बाहर निकाल दें क्योंकि वास्तु दोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के लोगों को आर्थिक समस्याओं और अनेक प्रकार की परेशानियों की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तु दोष होता है, अधिकतर उन घरों में धन की कमी बनी रहती है। इसीलिए नूतन वर्ष के आगमन से पूर्व इन दोषों का निवारण कर लेना ही वास्तु के अनुसार उचित होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story