Happy New Year 2022: नववर्ष 2022 को खुशहाल बनाने के लिए चूक ना जाएं और घर ले आएं केवल ये एक चीज

तो आइए जानते हैं इस बार साल 2022 को खुशहाल बनाने के लिए हम अपने घर में ऐसी क्या चीज लेकर जाएं जिससे हमारा घर खुशियों से भर जाए और पूरे साल हमारे घर में सुख और संपत्ति का आगमन होता रहें।
ये भी पढ़ें: Kalashtami 2022: साल 2022 में भगवान कालभैरव की पूजा कब-कब होंगी, जानें कालाष्टमी व्रत तिथि, माह और वार कैलेंडर
हाथी की प्रतिमा
नए साल को सुखद बनाने के लिए इस बार आप अपने घर चांदी का हाथी ला सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि हाथी की मूर्ति को घर में रखने से शांति और सुख समृद्धि आती है। परिवार के मुखिया और अन्य लोगों को नौकरी में उन्नति मिलती है। राहु केतु का बुरा प्रभाव खत्म हो जाता है।
कछुआ
नए साल के पहले दिन इस बार आप अपने घर धातु का कछुआ लाकर स्थापित कर सकते हैं। वास्तु के अनुसार, घर में चांदी, पीतल और कांसे की धातु से बना कछुआ रखना शुभ माना जाता है। वहीं धातु के कछुआ को उत्तर दिशा में स्थापित करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और घर-परिवार के लोगों की तरक्की होने लगती है।
लाफिंग बुद्धा
नूतन वर्ष के आगमन और उसका स्वागत करने के लिए घर में लाफिंग बुद्धा रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसीलिए आप इस नए साल पर लाफिंग बुद्धा भी अपने घर ला सकते हैं। लाफिंग बुद्धा को रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। वहीं घर में लाफिंग बुद्धा रखने से सुख समृद्धि का आगमन होता है।
मोर पंख
घर में मोरपंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, मोर पंख घर में रखने से भाग्य के मार्ग में आ रही सारी रुकावटें दूर हो जाती हैं। इसीलिए आप इस नूतन पर्व के अवसर पर अपने घर में मोरपंख स्थापित कर सकते हैं।
गोमती चक्र
मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद पाने के लिए आप नए साल के पहले दिन अपने घर में गोमती चक्र लाकर उसे सिंदूर की डिब्बी में रख लें। वहीं 11 गोमती चक्र पीले वस्त्र में लपेटकर तिजोरी में रखने से भी घर में बरकत आती है।
मनी प्लांट
नए साल के अवसर पर आप अपने घर मनी प्लांट या तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। वास्तु अनुसार इन दोनों पौधों को घर में लगाने से धन-दौलत में वृद्धि होती है।
मोती शंख
नूतन वर्ष के अवसर पर घर में मोती शंख लाना बेहद शुभ माना जाता है। इस शंख को विधि विधान पूजा के बाद अगर तिजोरी में रखा जाए तो घर, कार्यस्थल, व्यापार स्थल और भंडार में पैसा रूकने लगता है। आमदनी में वृद्धि होती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS