Happy New Year 2022 : नए साल के पहले दिन खाली डिब्बे में रख दें ये एक चीज, बन जाएंगे धनवान

Happy New Year 2022: सारी दुनिया ही मंत्र-तंत्र और ज्योतिष उपाय पर आधारित है और ये सारी दुनिया ग्रह-नक्षत्र के आधार पर चल रही है। चाहें वो देवी-देवता ही क्यों ना हों, अगर वे भी इस पृथ्वी पर आकर जन्म लेते हैं तो वे भी साधारण व्यक्ति की तरह जीवन व्यतीत करते हैं। ग्रहों और नक्षत्रों पर उन्हें आधारित होना पड़ता है। तो वहीं साल 2022 अगर आप भी मालामाल बनना चाहते हो तो आप किसी खाली डिब्बे में एक चीज रख दें, इससे आप जल्दी ही धनवान बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Happy New Year 2022: नए साल पर बदलनी है अपनी किस्मत तो 31 दिसंबर को जरुर करें ये उपाय
- आपको नए साल के दिन एक खाली डिब्बा लेना है और इस खाली डिब्बा में पीले चावल हल्दी से रंग करके भर दें और एक गोल्डन सिक्का भी आप उसमें डाल सकते हैं। अगर आप सोने का सिक्का नहीं डाल सकते तो उसके स्थान पर गोल्ड कलर का कोई भी सिक्का उसमें डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपका बृहस्पति मजबूत होगा और चावल शुक्र ग्रह का प्रतीक होता है। तो इससे आपका शुक्र भी मजबूत होगा और ये दोनों ग्रह आपको धनपति बनाने में मदद करेंगे। साथ ही साथ बृहस्पति और शुक्र का जो मिला मिश्रण होता है वो आपको धनपति बनाता है और आपकी बहुत ही ज्यादा तरक्की करने में मदद करता है। परन्तु आपको घर में इसका उपयोग नहीं करना है। हमारे हिन्दू धर्म में देवशयनी एकादशी से चार्तुमास लगता है और वर्षा काल प्रारंभ हो जाता है। वहीं अग्रेजी कैलेंडर के अनुसार एक जनवरी से नए साल का आरंभ हो जाता है तो आपको एक जनवरी 2022 के दिन यह ज्योतिष उपाय जरुर करना है।
- वहीं आप नए साल के पहले दिन एक साफ-सुथरा खाली डिब्बा लेकर उसमें मिश्री और बताशे ये दोनों बराबर मात्रा में लेकर उसमें भरकर इसे अन्नपूर्णा स्थान यानि किचन में रख दें। मिश्री रखने से शुक्रग्रह मजबूत होता है और बताशे रखने से चंद्रमा मजबूत होता है। जिनके जीवन में शुक्र और चंद्रमा मजबूत हो जाएं तो उनके जीवन में धन भी आएगा और मधुरता भी आएगी। क्योंकि शुक्र ग्रह धन को आपकी ओर खींचने में आपकी मदद करेगा और चंद्रमा आपके व्यवहार को शीलत यानि मधुर बना देगा। वहीं ये दोनों चीजें मालवी नामक राजयोग का निर्माण करते हैं। तो इससे आपकी कुंडली मजबूत होती है और आपको अचानक से धन की प्राप्ति होती है। तथा आपके राज करने के योग भी बनते हैं।
- वहीं आप किसी खाली डिब्बे में एक जनवरी के दिन शक्कर भरकर जरुर रख दें। क्योंकि शक्कर को शुक्र की वस्तु माना जाता है और इसे आप देवी-देवताओं का भोग लगाने के बाद प्रसाद में बांट सकते हैं। ऐसा करने से आपकी प्रत्येक मनोकामना की पूर्ति होगी और सारी चीजें आपको मिलना शुरू हो जाएंगी। ये उपाय बहुत ही तीव्र उपाय हैं जोकि आपके जीवन को धन से भर देंगे और आपका जीवन बदल देंगे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS