Happy New Year 2022 Vastu Tips: नए साल के पहले दिन पहन लें अपनी राशि के अनुसार इस रंग के घड़ी, बन जाओगे धनवान

Happy New Year 2022 Vastu Tips: घड़ी का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। क्योंकि समय उन्हीं का साथ देता है जो लोग समय को लेकर के चलते हैं। यानि कि घड़ी हमारी किस्मत को बदल सकती है और हमारे जीवन में परिवर्तन ला सकती है। वहीं जो समय पीछे बीत गया उस पर विचार नहीं करना चाहिए। अर्थात बीते हुए अतीत को छोड़ देना चाहिए और नया वर्ष 2022 लगने से एक दिन पहले आप अपने घर अपनी राशि के अनुसार घड़ी लेकर आ जाएं। तथा नए साल के पहले दिन यानि 01 जनवरी 2022 को शुभ मुहूर्त में उस घड़ी को अपने हाथ में पहन लेना है। तो आइए जानते हैं कि कौनसी रंग की घड़ी आपको पहनना है, जिससे आपकी किस्मत बदल जाए और आपको हर चीज प्राप्त हो जाए। धन-दौलत, मान-सम्मान आदि जिस भी चीज की आप कल्पना करेंगे वह आपके सामने हाजिर हो जाएगी। वहीं जो लोग घड़ी बांधकर रखते हैं वो लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। ऐसे लोगों को समय का महत्व पता होता है।
ये भी पढ़ें: Valentine Day 2022: वैलेंटाइन डे पर किन छह राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, जानें...
वहीं जो समय होता है वह चुटकियों में गरीब को भी अमीर बना सकता है। इसीलिए समय की कद्र जरुर करनी चाहिए और समय की वैल्यू को समझना चाहिए। तो जो लोग घड़ी को हाथ में पहने रहते हैं, ऐसे लोगों को समय की कद्र जरुर पता होती है। क्योंकि थोड़े-थोड़े टाइम में ये लोग घड़ी जरुर देखते रहते हैं।
नए साल 2022 को लगने से एक दिन पहले आपको बाजार से घड़ी ले आनी है और 01 जनवरी 2022 को 12 बजे के बाद आप अपनी राशि के अनुसार घड़ी पहन लें। क्योंकि राशि हमारे भाग्य में परिवर्तन करती हैं और हमारी किस्मत को उजागर करती है।
राशि के मुताबिक किस्मत चमकाने वाली घड़ी
मेष
मेष राशि वाले लोग लाल कलर की पट्टी वाली घड़ी पहनें।
वृषभ
वृषभ राशि के लोग सफेद कलर की पट्टी वाली घड़ी पहनें।
मिथुन
मिथुन राशि के लोग हरी कलर की पट्टी की घड़ी पहनें।
कर्क
कर्क राशि के जातक सफेद कलर की पट्टी वाली घड़ी पहनें।
सिंह
सिंह राशि के जातक बेंगनी कलर की पट्टी की घड़ी अपनी कलाई में पहनें।
कन्या
कन्या राशि के जातक सफेद कलर की घड़ी पहनें।
तुला
तुला राशि के जातक अपने हाथ में सिल्वर कलर की घड़ी पहनें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले लोग ऑरेंज कलर की पट्टी वाली घड़ी पहनें।
धनु
धनु राशि के लोग पीली कलर की पट्टी वाली घड़ी पहनें।
मकर
मकर राशि के लोग डायमंड कलर की घड़ी पहनें।
कुंभ
कुंभ राशि वाले लोग नीले कलर की पट्टी वाली घड़ी पहनें।
मीन
मीन राशि वाले लोग सुनहरे कलर की पट्टी वाली घड़ी पहनें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमें अपने राशि स्वामी के मुताबिक ही कोई भी कलर धारण करना चाहिए। इससे हमारे जीवन में परिवर्तन आता है। वहीं इस उपाय को करने के बाद आप देखेंगे कि आप में स्वयं ही परिवर्तन आएंगे, आपके जीवन में परिवर्तन आएंगे, आपको हर चीज प्राप्त होगी, समय आपका भरपूर साथ देगा और आपकी किस्मत चमक जाएगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS