Happy Sawan Wishes 2023: सावन में अपने रिश्तेदारों को भेजें ये संदेश, जीवन हो जाएगा खुशहाल

Happy Sawan Wishes 2023: सावन में अपने रिश्तेदारों को भेजें ये संदेश, जीवन हो जाएगा खुशहाल
X
Happy Sawan Wishes 2023: सावन का महीना शुरू हो चुका है। लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और शिव भक्तों को सावन की खास शुभकामनाएं संदेश भेजते हैं। अगर आप भी बधाइयां देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए संदेश भेज सकते हैं।

Happy Sawan Wishes 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो चुका है। कहा जाता है कि सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह में भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं, तो उनकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इस साल का सावन बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि इस बार का सावन 1 माह का नहीं बल्कि पूरे दो माह का होगा। साथ ही, सावन सोमवार 8 होंगे। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास है। सावन का महीना शुरू होते ही लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और शिव भक्तों को सावन माह के खास शुभकामना संदेश भेजते हैं और बधाइयां देते हैं। अगर आप भी बधाइयां देना चाहते हैं, तो खबर के नीचे शुभकामनाएं संदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2023: 'एक कंधे पर 101 वर्षीय मां, दूसरे पर 61 लीटर गंगाजल', पढ़िये कलयुग के श्रवण की कहानी

सावन में ये संदेश भेजकर दें शुभकामनाएं

सारे रोग सारे कष्ट सारे दुख भाग जाते हैं

जब सावन का महीना आता है, तो बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।

सावन माह की हार्दिक शुभकामनाएं

भगवान शिव और मां पार्वती सहित सभी देवी देवताओं की कृपा आप पर और आपके परिवार पर बना रहे।

सावन माह की हार्दिक शुभकामना।

मन छोड़ व्यर्थ की चिंता

तू शिव का नाम लिए जा

शिव अपना काम करेंगे तू

अपना काम किए जा

ॐ नम:शिवाय

सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

भोले आएं आपके द्वार

भर दें जीवन में खुशियों की बहार

न रहे जीवन में कोई दुख

हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।

सावन की शुभकामनाएं

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

सावन की शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2023: इस कांवड़ की लंबाई और वजन जानकर हो जाएंगे दंग, पढ़ें कारण

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं

अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं

शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं।

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story