Hariyali Amavasya 2021 : हरियाली अमावस्या आज, करें जीवन में सुख-समृद्धि लाने के उपाय

- सावन मास का प्रत्येक दिन खास होता है।
- सावन मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या के रुप में जाना जाता है।
- श्रावण अमावस्या के दिन नदी स्नान और दान-पुण्य का बड़ा महत्व होता है।
Hariyali Amavasya 2021 : सावन मास (Sawan month) का प्रत्येक दिन खास होता है। सावन मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि (Amavasya Tithi) को हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) के रुप में जाना जाता है। श्रावण अमावस्या (Shravan Amavasya) के दिन नदी स्नान और दान-पुण्य का बड़ा महत्व होता है। अमावस्या के दिन पितरों को खुश करने के लिए पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, आज सर्वार्थ सिद्धि और रविपुष्य योग बनने से अमावस्या का महत्व कहीं अधिक होगा। तो आइए जानते हैं हरियाली अमावस्या की शुभ तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में...
ये भी पढ़ें : लाल मिर्च के इस टोटके से शत्रु जोड़ेगा आपके सामने हाथ, मांगेगा पैर पकड़कर माफी
सावन हरियाली अमावस्या मुहूर्त 2021
हरियाली अमावस्या तारीख और वार | साल 2021 में सावन हरियाली अमावस्या का पर्व 08 अगस्त, रविवार के दिन मनाया जाएगा। |
अमावस्या तिथि प्रारंभ | 07 अगस्त शाम 07:11 बजे |
अमावस्या तिथि समाप्त | 08 अगस्त शाम 07:19 बजे |
ये भी पढ़ें : Raksha Bandhan 2021 : रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार अपने भाई की कलाई पर बांधे इस कलर की राखी, बना रहेगा आपका स्नेह
हरियाली अमावस्या पूजा विधि
हरियाली अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें और फिर पितरों के निमित तर्पण करें। इस दिन पितरों की आत्मशांति के लिए दान, पूजा पाठ, ब्राह्मणों को भोजन आदि कराना चाहिए। संभव हो तो श्रावणी अमावस्या का उपवास करें। इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा और परिक्रमा करने का विधान है। सावन अमावस्या पर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर बिल्वपत्र और धतूरा अर्पित करें और साथ ही भगवान शिव को चंदन से तिलक कर मीठे का भोग लगाएं। हरियाली अमावस्या के दिन आम, आंवला, पीपल बरगद और नीम के पौधे लगाना शुभ होता है।
सावन अमावस्या उपाय
- धार्मिक दृष्टि से अमावस्या तिथि बहुत ही लाभकारी मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार, यदि अमावस्या तिथि पर कुछ विशेष कार्य किए जाएं तो कहा जाता है कि, व्यक्ति को सुख-समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है।
- सावन की अमावस्या के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। तथा हनुमान जी को सिन्दूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
- अमावस्या की शाम को मां लक्ष्मी का प्रसन्न करने के लिए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। इससे घर से दरिद्रता दूर होती है।
- इस दिन प्रात:काल पीपल के वृक्ष की पूजा कर जल चढ़ाने और परिक्रमा करने से जीवन में सफलता मिलती है।
- श्रावणी अमावस्या के दिन शाम को शिवजी की विधिवत पूजा करेंऔर उन्हें खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको शिवजी की कृपा मिलती है।
- अमावस्या की रात को घर में पूजा करते समय पूजा की थाली में स्वास्तिक या ऊँ बनाकर उस पर महालक्ष्मी यंत्र रखकर पूजा करना लाभकारी होता है।
- अमावस्या के दिन काली चींटियो को शक्कर मिला आटा खिलाना चाहिए।
- हरियाली अमावस्या की शाम तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाकर परिक्रमा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS