हरियाली अमावस्या : राशि के अनुसार लगाएं पौधे, अशुभ ग्रहों से मिलेगी मुक्ति

20 जुलाई (सोमवार) को हरियाली अमावस्याहर मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग, पुनर्वसु नक्षत्र, श्रावण सोमवार, सोमवती अमावस्या और स्नानदान श्रावण अमावस्या का विशेष संयोग बना है। इससे इस पर्व की शुभता और बढ़ गई है। पंडितों व ज्योतिषाचार्य के अनुसार राशि के अनुसार पौधे लगाने से अशुभ ग्रहों से मुक्ति मिलेगी। यह पर्व खेतों में खड़ी फसल अच्छी उगे, ताकि किसान खुशहाल रहे।
इसी कामना के साथ किसान गांवों में खेत-खलियान में काम आने वाले औजार हल, हंसिया आदि की पूजा-अर्चना करते हैं। मां चामुंडा दरबार के पंडित रामजीवन दुबे गुरुजी ने बताया कि हरियाली अमावस्या के दिन पुनर्वसु नक्षत्र के बाद रात्रि में 9:22 बजे से पुष्य नक्षत्र रहेगा। सोमवार को यदि पुष्य नक्षत्र रहे तो उसे सोम पुष्य कहते हैं। रात्रि में सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। करीब 16 सालों बाद पारंपरिक पर्व हरियाली अमावस्या व सोमवती अमावस्या का संयोग बना है। यह पर्व हरा-भरा खेत-खलिहान किसानों की समृद्धि और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देने के साथ मनाया जाता है। वहीं सोमवती अमावस्या पर तीर्थ स्थानों, नदियों, जलाशयों में स्नान करना और दान, दर्शन साधने का विशेष महत्व है।
राशि के अनुसार लगाए पौधे,अशुभ ग्रहों से मिलेगी मुक्ति
हरियाली अमावस्या पर अपनी राशि के अनुसार पौधे लगाने व उनका संरक्षण करने से अशुभ ग्रहों के प्रभाव से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषाचार्य विनोद रावत के अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन को पर्यावरण में सुधार के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का दिन माना गया है। इस दिन व्यक्ति राशि के नक्षत्र के अनुसार पौधे लगाता हैं तो अशुभ ग्रहों के प्रभाव से मुक्ति मिलती है तथा सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य प्राप्त होता है और मानव कल्याण का पुण्य फल प्राप्त होता है। इस लिहाज से भी यह दिन विशेष माना गया है। भारतीय संस्कृति में पुरातन काल से ही इस दिन पौधे रोपे जाते थे। ग्रहों और व्यक्ति की राशि के बीच गहरा संबंध होता है। अपनी राशि के अनुसार पौधे रोपने से व्यक्ति की समस्याओं का सहजता से निदान हो जाता है।
किस राशि के लोग किस पौधे को रोपण करें
मेष- आंवला,वृष- जामुन,मिथुन- कीकर,कर्क- पीपल, नाग चंपा,सिंह- वटवृक्ष, अशोक,कन्या- जुही, बिल्ब,तुला- अर्जुन, नांग केसर, वृश्चिक- नीम ,धनु- वेंतवृक्ष,अर्कवृक्ष, मकर- नारियल ,कुंभ- आम और कदम, मीन- बेर ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS