Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज कब हैं, जानें डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज सावन मास के शुक्ल पक्ष में तृतीया तिथि को मनायी जाती है। सावन माह में आने के कारण इसे हरियाली तीज, श्रावणी तीज और कजली तीज भी कहते हैं। यह व्रत महिलाओं द्वारा सौभाग्य प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती पूजा से सुहागन महिलाओं को पति की लंबी आयु का वरदान मिलता है। तो आइए जानते हैं साल 2022 हरियाली तीज व्रत तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसके महत्व के बारे में...
हरियाली तीज शुभ मुहूर्त 2022
हरियाली तीज दिन और तारीख | साल 2022 में हरियाली तीज का पर्व 31 जुलाई, दिन रविवार को मनाया जाएगा। |
तृतीया तिथि प्रारंभ | 31 जुलाई प्रात:काल 02:59 बजे से |
तृतीया तिथि समाप्त | 01 अगस्त प्रात:काल 04:18 बजे |
इस दिन सुहागिन स्त्रियां निर्जला व्रत रखती हैं। हाथों में नई चूड़ियां, मेहंदी और पैरों में अल्ता लगाती हैं, जो सुहाग के चिन्ह माने जाते हैं और ये महिलाएं नए वस्त्र पहनकर मां पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। यह व्रत केवल महिलाओं तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि कई जगहों पर पुरुष भी मां की प्रतिमा को पालकी पर बैठाकर झांकी भी निकालते हैं। हरियाली तीज के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और कुंवारी कन्याओं को उत्तम वर की प्राप्ति होती है।
पार्वती सौभाग्य मंत्र
हे गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्।।
यह मंत्र सौभाग्यवती स्त्रियों का सुहाग अखंड रखता है और अविवाहित कन्याओं के शीघ्र विवाह का योग बनाता है। कुंवारी कन्याएं भी इस मंत्र का जाप कर सकती हैं और मंत्र का जाप करते हुए उन्हें मां पार्वती और भगवान शिव का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से विवाह और दांपत्य जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS