Hariyali Teej 2022 : हरियाली तीज पर सास की थाली में जरुर रखें ये चीज, मिलेगा पति का भरपूर प्यार

Hariyali Teej 2022 : हरियाली तीज का व्रत करने से सुहागन स्त्रियों को ना केवल अखण्ड सुहाग बल्कि सौभाग्यवती होने का वरदान मिलता है। इस दिन व्रत रखने से भगवान शिव और मां पार्वती सुहागिन महिलाओं की हर मनोकामना पूरी करते हैं। बता दें कि, तीज का ये व्रत सास को सुहाग की थाली दिए बिना अधूरा माना जाता है। तो आइए जानते हैं इस बार हरियाली तीज के अवसर पर आप अपनी सास को सुहाग की थाली कैसे दे सकती हैं।
हरियाली तीज पर सास की थाली का विशेष महत्व होता है। इसीलिए हरियाली तीज के दिन अपनी सास की थाली को अच्छे से सजाकर उन्हें उपहार देना चाहिए। इस दिन आपको स्टील या पीतल की एक नई थाली लेनी चाहिए।
वहीं हरियाली तीज के दिन हरे रंग का विशेष महत्व होता है। आप अपनी सास की थाली में हरे रंग के कपड़े रखें। इसमें आप चाहें तो हरा सूट या फिर हरे रंग की साड़ी रख सकती हैं। इसके साथ ही आप एक लाल रंग की चुन्दरी इस थाली में जरुर रखें। साथ ही आप इस थाली में चांदी के बिछिया भी रख सकती हैं। तथा आप 16 श्रृंगार की सभी सामग्री रखने के बाद हरे रंग की चूड़ियां आप इस थाली में जरुर रखें। क्योंकि चूड़ियों के बिना सुहाग की सामग्री और सास की थाली अधूरी मानी जाती है।
श्रृंगार की सामग्री में कंघा, नेल पॉलिस, सिंदूर, रुमाल आदि रख सकती हैं। साथ ही इसके बाद आप अपनी श्रद्धा के अनुसार, दक्षिणा भी थाली में रख दें। इसके बाद आप ये थाली हरियाली तीज के पूजन के बाद अपनी सास को दे दें और साथ ही उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें।
सास की थाली सजाते हुए और सभी सामग्री को सास को देते समय आप भगवान शिव और मां पार्वती का ध्यान करते हुए उनसे अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती रहें और पूर्ण सात्विक रहकर व्रत के नियमों का पालन करें। इस दिन अधिक से अधिक समय पूजन और भजन-कीर्तन में व्यतीत करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS