Hariyali Teej 2023: इस दिन है हरियाली तीज, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Hariyali Teej 2023: समातन धर्म में तीज का त्योहार बेहद शुभ माना जाना जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं और निर्जला व्रत रखती हैं। तीज हर साल श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। कहा जाता है कि तीज का व्रत करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है। आइए जानते हैं कि इस साल हरियाली तीज कब (Hariyali Teej 2023 date) है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।
क्यों मनाया जाता है हरियाली तीज
यह त्योहार माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि माता पार्वती ने इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न किया था। यही कारण है कि भगवान शिव ने पूरी तरह से माता पार्वती को पत्नी के रूप में आपनाया था। वहीं, माता पार्वती में कठिन तपस्या के बाद भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर पाई थी।
इस दिन है हरियाली तीज
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत इस साल 2023 में 19 जुलाई को रखा जाएगा। इस सावन के महीने में तीज व्रत महिलाओं के लिए बहुत ही सौभाग्य प्राप्त होने वाला माना गया है।
ये भी पढ़ें... पैर में खुजली होना देता है ये संकेत, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त
हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त सुबह के समय 07 बजकर 47 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसके बाद का दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। शाम का मुहूर्त शाम 06 बजकर 52 मिनट से शुरु होगा। रात 07 बजकर 15 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही रात का शुभ मुहूर्त प्रात: 12 बजकर 10 मिनट से शुरू होगा और 12 बजकर 55 मिनट पर समाप्त 20 अगस्त को होगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS