Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज की पूजा के समय लगाएं ये विशेष भोग, भगवान शिव हो जाएंगे खुश

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज 19 अगस्त, 2023 शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन सुहागन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। इस पूजा में भोग लगाना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। अगर आप पूजा के समय भगवान शिव की प्रिय चीज का भोग लगाते हैं, तो सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यह व्रत पति के दीर्घायु और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है। हरियाली तीज के दिन ये विशेष भोग अर्पित करने से भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है।
तीज पर लगाएं ये विशेष भोग
हिन्दू पंचांग की मानें तो हरियाली तीज की पूजा के समय माता पार्वती और भगवान शिव को चावल और दूध से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद उस खीर को अपने पति को प्रसाद के रूप में देना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन के साथ ही पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। इसके साथ ही दूध और चावल का संबंध चंद्रमा और शुक्र से माना जाता है। वहीं, जीवन में अगर शुक्र बेहतर रहता है, तो घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती है।
घेवर का भी लगाएं भोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरियाली तीज के दिन आप शिव और माता पार्वती को घेवर का भी भोग लगा सकते हैं। ये बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। घेवर का भोग लगाने से व्यक्ति का वैवाहिक जीवन बेहद खुशहाल रहता है।
ये भी पढ़ें... गरुड़ पुराण की इन बातों का रखें ध्यान, 100 % मिलेगी सफलता
सूजी के हलवे का लगाएं भोग
सफेद वस्तुएं भगवान भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय होती हैं। हरियाली तीज पर सूजी के हलवे का भोग लगाने से माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ खुश हो जाते हैं। वहीं, वैवाहिक जीवन अच्छे से व्यतीत होता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS