Hariyali Teej 2022 : कुंवारी कन्याएं और सुहागिन महिलाएं आज जरुर करें ये उपाय, वैवाहिक जीवन से जुड़ी सभी परेशानियां होंगी दूर

Hariyali Teej 2022 : कुंवारी कन्याएं और सुहागिन महिलाएं आज जरुर करें ये उपाय, वैवाहिक जीवन से जुड़ी सभी परेशानियां होंगी दूर
X
Hariyali Teej 2022 : हरियाली तीज का व्रत सुहागन महिलाओं के साथ साथ कुंवारी लड़कियों के लिए भी विशेष माना जाता है। वहीं आज 31 जुलाई 2022 को देशभर में हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। हरियाली तीज के दिन वैवाहिक और सुखद दांपत्य जीवन से जुड़े उपाय किए जाते हैं।

Hariyali Teej 2022 : हरियाली तीज का व्रत सुहागन महिलाओं के साथ साथ कुंवारी लड़कियों के लिए भी विशेष माना जाता है। वहीं आज 31 जुलाई 2022 को देशभर में हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। हरियाली तीज के दिन वैवाहिक और सुखद दांपत्य जीवन से जुड़े उपाय किए जाते हैं। वहीं अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी आ रही है तो आप आज कुछ आसान उपाय करके उन परेशानियों को हमेशा के लिए दूर कर सकती हैं। तो आइए जानते हरियाली तीज के कुछ अचूक उपायों के बारे में...

हरियाली तीज उपाय

हरियाली तीज के दिन यदि कोई कुंवारी लड़की भगवान शिव और माता पार्वती को दो पान और सुपारी के जोड़े चढ़ाते हैं तो उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

आज आप माता पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें और हरियाली तीज के अगले दिन वहीं श्रृंगार की वस्तुएं या तो घर की किसी बड़ी सुहागिन महिला को दे दें या फिर पंडिताइन को दे दें। ऐसा करने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

हरियाली तीज के दिन माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं और उस खीर के प्रसाद को अपने पति को खिला दें और अगले दिन पारण के समय स्वयं भी खाएं ऐसा करने से आप दोनों के बीच में प्रेम बढ़ेगा।

हरियाली तीज के दिन आप 11 सुहागन स्त्रियों को श्रृंगार की वस्तुएं भेंट करें। आपके ऐसा करने से आपको अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

आज आप किसी वृद्ध सुहागन महिला को श्रृंगार की वस्तुएं अवश्य भेंट करें और उनका आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपका पति दीर्घायुु होगा।

हरियाली तीज के दिन आपको अपने पति के साथ अपने घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें। ऐसा करने से आपको भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होगी।

सुहागन महिलाएं आज अपने हाथ से शिवलिंग बनाए और उस पर बेलपत्र अर्पित करें। यदि आप ऐसा करती हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

यदि यदि किसी लड़की के विवाह में अर्चना आ रहे हैं तो उसे हरियाली तीज के दिन हल्दी से माता पार्वती की प्रतिमा बनाने चाहिए और 40 दिनों तक किसकी पूजा करनी चाहिए।

यदि कोई लड़की किसी से प्रेम करती है और उसे अपने पति के रूप में पाना चाहती है तो हरियाली तीज के दिन एक गुलाब के फूलों की माला लेकर उसे भगवान शिव और माता पार्वती को अर्पित करें।

जीवन में सुख की कमी है तो हरियाली तीज के दिन माता पार्वती को हरे रंग की चुन्नी अवश्य अर्पित करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story