Hariyali Teej 2022 : हरियाली तीज व्रत में जरुर धारण करें ये पांच श्रृंगार, मिलेगा सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद

Hariyali Teej 2022 : धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, पूजा-पाठ और अनुष्ठान करने के लिए सावन माह को उत्तम महीना माना गया है। वहीं पर्व और त्योहारों से परिपूर्ण ये सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अति शुभ और मंगलदायी होता है। वहीं सावन में ही हरियाली तीज का व्रत आता है, जोकि सुहागिन महिलाओं के लिए अति महत्वपूर्ण होता है। कहा जाता है कि, इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था।
हरियाली तीज में पूरे दिन महिलाएं निर्जला व्रत करके शाम को 16 श्रृंगार करके विधिपूर्वक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। मान्यता है कि, हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को पांच श्रृंगार जरुर करने चाहिए। तो आइए जानते हैं हरियाली तीज के दिन महिलाओं को कौनसे पांच श्रृंगार मुख्य रुप से करने चाहिए।
माथे की बिन्दी
भारतीय महिलाओं के माथे की बिन्दी उनके सुहागिन होने की निशानी होती है। सुहागिन महिलाओं के 16 श्रृंगार में बिंदी अहम होती है। हरियाली तीज के दिन महिलाओं को हरे रंग की बिंदी जरुर लगानी चाहिए।
हरी ड्रेस
सुहागिन महिलाओं को हरियाली तीज के दिन हरे वस्त्र धारण करने चाहिए। व्रत-पूजा के दौरान महिलाएं इस दिन पूजा में हरे रंग के कपड़े पहनती हैं। हरा रंग आंखों के लिए प्रिय होता है। इस दिन आपको हरे रंग की साड़ी, लहंगा, सूट आदि ड्रेस पहननी चाहिए।
मेहंदी
हरियाली तीज के दिन सहागिन महिलाओं को मेहंदी जरुर लगानी चाहिए। बिना मेहंदी के यह व्रत अधूरा माना जाता है। इसीलिए इस दिन मेहंदी लगाना शुभ होता है।
कानों के झूमके
कानों के झूमके महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इस दिन हरे रंग के परिधान पहनकर हरे रंग के झूमके आदि धारण कर सकती हैं।
हरी चूड़ियां
सुहागिन महिलाओं की पहली पहचान उनकी कलाई की चूड़ियां भी होती हैं। इस व्रत की पूजा में हरे रंग की चूड़ियां भी महिलाओं को पहननी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, हरे रंग की चूड़ियां पति की तरक्की, खुशहाली और लंबी उम्र की कामना के साथ जुड़ी होती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS