Hartalika Teej 2020 August : कुंवारी लड़कियां हरतालिका तीज पर इस विधि से रखें व्रत, शादी में आ रही सभी बाधांए होंगी दूर

Hartalika Teej 2020 August : कुंवारी लड़कियां हरतालिका तीज पर इस विधि से रखें व्रत, शादी में आ रही सभी बाधांए होंगी दूर
X
Hartalika Teej 2020 August : हरतालिका तीज का व्रत 21 अगस्त 2020 (Hartalika Teej Vrat 21 August 2020 ) को रखा जाएगा। यह व्रत सुहागन महिलाओं के साथ- साथ कुंवारी लड़कियों के लिए भी विशेष माना जाता है। यदि किसी कुंवारी लड़की के विवाह में किसी भी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो उसे यह व्रत अवश्य ही करना चाहिए तो चलिए जानते हैं कैसे रखें कुंवारी लड़कियां हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Fast)

Hartalika Teej 2020 August : हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Vrat) बहुत ही कठिन माना जाता है। लेकिन जो भी सुहागन महिला या कुंवारी लड़की इस व्रत (Fast) को करती है। उसके जीवन में विवाह संबंधी कोई भी बाधा नही आती।अगर किसी कुंवारी लड़की का रिश्ता बार- बार होकर टूट जाता है या फिर उसे कोई शादी के लिए अच्छा लड़का नहीं मिल पा रहा तो उसे हरतालिका तीज के व्रत को अवश्य ही करना चाहिए तो चलिए जानते हैं किसी प्रकार रखें कुंवारी लड़कियां हरतालिका तीज का व्रत।

कुंवारी लड़कियों के लिए हरतालिका तीज का व्रत (Kunwari Ladkiyo Ke Liye Hartalika Teej Ka Vrat)

हरतालिका तीज का व्रत सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए करती हैं तो वहीं कुंवारी लड़कियां हरतालिका तीज के व्रत को सुयोग्य वर पाने के लिए करती हैं। कई बार लड़कियां बहुत ही ज्यादा सुयोग्य होती हैं। लेकिन ग्रह नक्षत्रों या अन्य कारणों की वजह से उनका विवाह नहीं हो पाता। लेकिन यदि आप पूरे विधि विधान से हरियाली तीज का व्रत करती हैं तो आपको न केवल आपको सुयोग्य वर की प्राप्ति होगी। बल्कि आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

जिन कुंवारी लड़कियों का रिश्ता बार- बार पक्का हो टूट जाता है या फिर उन्हें शादी के लिए कोई अच्छा लड़का नहीं मिल रहा तो वह हरतालिका तीज के दिन निर्जल व्रत रखना चाहिए। इसके बाद शाम के समय पीले वस्त्र पहनकर प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती के मंदिर में जाएं और शिवलिंग पर चंदन और जल अर्पित करें और माता पार्वती को कुमकुम अर्पित करें। इसके बाद वहीं बैठकर ऊं पार्वतीपतेय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें।

इसके बाद माता पार्वती को चढ़ाया गया कुमकुम अपने घर पर ले आएं और इसके बाद उस कुमकुम को रोज नहाने के बाद अपने माथे पर लगाएं। ऐसा करने से आपको विवाह में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाएगी और जल्द ही आपका विवाह हो जाएगा और आपको सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होगी। इस प्रकार पूजा करने से ग्रह नक्षत्रों के द्वारा शादी में आ रही परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।

Tags

Next Story