Hartalika Teej 2020 August : हरतालिका तीज व्रत के नियम

Hartalika Teej 2020 August : हरतालिका तीज व्रत के नियम
X
Hartalika Teej 2020 August : हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Vrat) सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। इस व्रत को निर्जल रखा जाता है। इसलिए हरतालिका तीज का व्रत करवा चौथ के व्रत (Karwa Chauth Vrat) से भी कठिन माना जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि हरतालिका तीज व्रत के कुछ नियम हैं। जिसका पालन करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है तो चलिए जानते हैं हरतालिका तीज व्रत के नियम।

Hartalika Teej 2020 August : हरतालिका तीज 21 अगस्त 2020 (Hartalika Teej 21 August 2020) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है और अंखड सुहाग के लिए व्रत रखा जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं हरतालिका तीज के व्रत पर कुछ नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है।जिससे व्रत में होने वाली गलतियों से बचा जा सके तो चलिए जानते हैं हरतालिका तीज व्रत के नियम (Hartalika Teej Vrat Rules)

हरतालिका तीज व्रत के नियम (Hartalika Teej Vrat Ke Niyam)

1. हरतालिका तीज का व्रत सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए करती हैं।

2. इस व्रत को निर्जल किया जाता है यानी हरतालिका तीज के व्रत में पानी की एक बूंद भी ग्रहण नहीं की जाती। इसी कारण से यह व्रत अत्यंत कठिन होता है।

3.हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इसलिए आप इस दिन बालू से भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा बनाकर उनकी विधिवत पूजा करें।

4. इस व्रत में सोना भी वर्जित माना गया है। इसलिए आप बिल्कुल भी न सोएं। माना जाता है की जो भी महिला हरतालिका तीज के व्रत में सो जाती है उसे अगले जन्म में अजगर का जन्म मिलता है।

5. यदि आपने हरतालिका तीज का व्रत किया है तो आपको प्रदोष काल में पूजन अवश्य करना चाहिए। क्योंकि हरतालिका तीज का पूजन प्रदोष काल में ही किया जाता है।

6.यदि आप शादीशुदा हैं तो आपको पूरा श्रृंगार करना चाहिए और लाल या हरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

7.इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के बाद सास को सुहाग की थाली देना अत्यंत आवश्यक है। यदि आपकी सास नही है तो आप यह घर की किसी बड़ी महिला को दे सकती हैं।

8.आपको इस दिन अपने पति से कलेश आदि बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है।

9. हरतालिका तीज के दिन रात्रि जागरण किया जाता है। इसलिए आप भी रात्रि जागरण अवश्य करें।

10. हरतालिका तीज के व्रत के नियम के अनुसार इस व्रत को एक बार प्रारंभ करने के बाद छोड़ा नही जा सकता।

Tags

Next Story