Hartalika Teej 2020 Date : हरतालिका तीज पूजन सामग्री, इन चीजों के बिना अधूरी रह जाएगी आपकी पूजा

Hartalika Teej 2020 Date : भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। हरतालिका तीज का यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा (Lord Shiva And Goddess Parvati) की जाती है। लेकिन पूजा से पहले आपको पूजा का थाली (Puja Ki Thali)अवश्य तैयार कर लेनी चाहिए जिससे आपकी पूजा में किसी भी प्रकार का कोई विघ्न न पड़े और आपकी पूजा आसानी से पूरी हो जाए।
हरतालिका तीज पूजन सामग्री (Hartalika Teej Pujan Samagri)
1. हरतालिका तीज की पूजन सामग्री में कलश स्थापना विशेष है। इसलिए आप कलश स्थापना के लिए तांबे का कलश लें और इसमें अक्षत, सुपारी और एक सिक्का अवश्य डालें।
2. कलश के ऊपर आम के पांच या सात पत्ते अवश्य रखें और उस पर मौली बांधकर नारियल भी अवश्य रखें।
3.पूजन सामग्री में कलश को स्थापित करने और अष्टदल कमल बनाने के लिए अक्षत रखें।
4. पूजा की थाली में भगवान गणेश और माता पार्वती को अर्पित करने के लिए पीले चावल और पीला चंदन रखें।
5.इसके बाद इस थाली में भगवान शिव को अर्पित करने के लिए सफेद चंदन रखें।
6.सफेद चंदन रखने के बाद उस थाली में दूर्वा, रोली,कुमकुम और एक पान पर सुपारी,अक्षत,फूल और एक रूपए का सिक्का भी रखें।
7.इसके बाद उस पूजा की थाली में एक कलावा, जनेऊ , फूल,माला, फल अवश्य रखें और भगवान शिव को चढ़ाने के लिए बेलपत्र, भांग और धतुरा भी अवश्य रखें।
8.यह सभी चीजें पूजा की थाली में रखने के बाद भगवान शिव के अभिषेक के लिए पंचामृत तैयार करें और माता पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें।
9. इसके बाद एक अन्य थाली में एक घी का दीपक ,धूपबत्ती व अगरबत्ती अवश्य रखें।
10.अंत में भोग लगाने के लिए गुजिया, बालुशाही, लड्डू और अन्य तरह की मिठाईयां भी अवश्य रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS