Hartalika Teej 2020 Fast : सुहागन महिलाएं भूलकर भी न बाटें ये चीजे किसी के साथ, नहीं तो आपके सुहाग पर आ सकती है आंच

Hartalika Teej 2020 Fast : सुहागन महिलाएं भूलकर भी न बाटें ये चीजे किसी के साथ, नहीं तो आपके सुहाग पर आ सकती है आंच
X
Hartalika Teej 2020 Fast : हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Vrat) सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। यह व्रत बहुत ही कठिन व्रत माना जाता है। हरतालिका तीज (Hartalika Teej ) के दिन सोलह श्रृंगार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो आपको कभी भी किसी के साथ नहीं बांटनी चाहिए और यदि आप ऐसा करती हैं तो यह आपके लिए बहुत ही ज्यादा अशुभ होता है और आपके सुहाग पर भी आंच आ सकती है।

Hartalika Teej 2020 Fast : हरतालिका तीज 21 अगस्त 2020 (Hartalika Teej 21 August 2020) को मनाई जाएगी। इस दिन सुहागन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा (Lord Shiva And Goddess Parvati Puja) करती हैं। इस दिन घर और आस पड़ोस की सभी महिलाएं एक साथ पूजा करती हैं। लेकिन कई महिलाएं अपनी कुछ चीजें अनजाने में दूसरी महिलाओं के साथ बांट लेती है।जो उनके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। क्योंकि ऐसा करने से उनके पति पर कई तरह की विपत्ति आ सकती है। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जो सुहागन महिला को किसी अन्य महिला के साथ नहीं बांटनी चाहिए।

सुहागन महिलाओं को नहीं बांटनी चाहिए ये चीजें (Suhagan Mahilao Ko Nahi Batani Chaiye Ye Chize)

हरतालिका तीज का व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। यह दिन सुहागन महिलाओं के लिए अत्यंत विशेष होता है। लेकिन इस दिन या अन्य किसी दिन भी सुहागन महिलाओं को कुछ चीजें कभी भी किसी के साथ नहीं बांटनी चाहिए।चाहें वह व्यक्ति आपके परिवार का ही क्यों न हो। क्योंकि यह सभी चीजें सुहाग का प्रतीक मानी जाती है। इसमें से सबसे पहली चीज है आपका सिंदूर आपको अपना सिंदूर कभी भी किसी को नहीं देना चाहिए और न हीं किसी और का सिंदूर आपको लगाना चाहिए।इसके अलावा आपको अपने माथे की बिंदी भी किसी को और को नहीं देनी चाहिए और न हीं किसी और के माथे की बिंदी को लगाना चाहिए।

आप चाहें तो किसी और को नई बिंदी पत्ते से निकाल कर दे सकती हैं। आपको अपना काजल भी कभी किसी के साथ नहीं बांटना चाहिए। माना जाता है कि काजल को किसी और के साथ बांटने से पति का प्रेम कम हो जाता है। वहीं सुहागन महिलाओं को अपना शादी का जोड़ा या जो भी कपड़ा आप ने अपनी शादी के दिन पहना हो उसे भी कभी किसी और को नहीं देना चाहिए।ऐसा करने से आपका सौभाग्य छिन जाता है। इसके साथ ही आपको अपनी मेंहदी को भी किसी के साथ नहीं बांटना चाहिए। यदि आप ऐसा करती हैं तो आपका प्यार बंट जाएगा।

आपको इसके अलावा अपनी मांग का टीका और नथ भी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करना भी बहुत बड़ा अपशकुन माना गया है। वहीं आपको अपने हाथों की चूड़ी और पैरों की पायल भी किसी के साथ नहीं बांटनी चाहिए। आपको इन सभी चीजों को कभी भी किसी के साथ नहीं बांटना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना अशुभ तो माना ही जाता है साथ ही इससे आपके पति का प्यार भी बंटता है और आपके वैवाहिक सुख में भी कमीं आती है।

Tags

Next Story