Hartalika Teej 2020 In August : हरतालिका तीज के शुभ संयोग,इस समय पूजा का मिलेगा कई गुना लाभ

Hartalika Teej 2020 In August : हरतालिका तीज (Hartalika Teej) साल 2020 में 21 अगस्त 2020 (21 August 2020) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हरतालिका तीज की पूजा को बहुत ही विशेष माना जाता है।क्योंकि माता पार्वती ने इस दिन भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए पूजा की थी। लेकिन आपको हरतालिका तीज पर शुभ मुहूर्त में ही पूजा करनी चाहिए। जिससे आप अपनी पूजा का कई गुना लाभ प्राप्त कर सकें तो चलिए जानते हैं हरतालिका तीज के शुभ संयोग।
हरतालिका तीज के शुभ संयोग (Hartalika Teej Shubh Sanyog)
हरतालिका तीज तीजों में सबसे बड़ी मानी जाती है। इस दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं तो वहीं कुंवारी लड़कियां इस दिन मनचाहा वर पाने के लिए व्रत रखती हैं। इस बार हरतालिका तीज पर कई ऐसे शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसमें आप पूजा का कई गुना लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन प्रातःकाल हरितालिका पूजा मुहूर्त सुबह 05 बजकर 54 मिनट से सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
अगर आप किसी कारणवश इस मुहूर्त में पूजा नहीं कर पाती हैं तो आप अभिजित मुहूर्त में भी पूजा कर सकती हैं। जो सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।वहीं इसके अलावा सिद्ध योग इस दिन दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इस दिन अमृत काल मुहूर्त की बात करें तो यह दोपहर 3 बजे से शाम को 4 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। हरतालिका तीज पर शाम की पूजा प्रदोष काल में की जाती है।
जिसका शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 54 मिनट से रात 09 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन अंतिम शुभ योग यानी रवि योग रात को 9 बजकर 29 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। आप इन सभी योगों में हरतालिका तीज की पूजा कर सकती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए भगवान शिव और माता पार्वती से प्रार्थना कर सकती हैं।
हरतालिका तीज पर ग्रह स्थिति (Hartalika Teej Graha Stithi)
हरतालिका तीज पर ग्रहों की स्थिति की बात करें तो इस दिन चंद्रमा कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में रहेगा। सूर्य और बुध सिंह राशि में, शुक्र और राहु मिथुन राशि में, गुरु और केतु धनु राशि में, मंगल मेष राशि में, शनि मकर राशि में रहेंगे। इस हरतालिका तीज पर गुरु, शनि, सूर्य और मंगल के अपनी ही राशि में रहने के कारण यह दिन काफी शुभ है। जिसमें आप अपनी पूजा का कई गुना लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS