Hartalika Teej 2020 Kab Hai : हरतालिका तीज पर गर्भवती महिलाएं ऐसे रखें व्रत, नहीं होगा गर्भ में पल रहे शिशु को कोई कष्ट

Hartalika Teej 2020 Kab Hai : हरतालिका तीज पर गर्भवती महिलाएं ऐसे रखें व्रत, नहीं होगा गर्भ में पल रहे शिशु को कोई कष्ट
X
Hartalika Teej 2020 Kab Hai : हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Vrat) साल 2020 में 21 अगस्त 2020 (21 August 2020) को रखा जाएगा। यह व्रत अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। लेकिन कई बार गर्भवस्था होने के कारण महिलाएं इस असमंजस में रहती हैं कि वह इस व्रत को कैसे करें। यदि आप भी गर्भवती हैं और हरतालिका तीज का व्रत रखना चाहती हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि गर्भवती होने के बाद भी आप किस प्रकार से इस व्रत को रख सकती हैं।

Hartalika Teej 2020 Kab Hai : हरतालिका तीज का व्रत सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं के सामने अक्सर यह समस्या होती है कि वह हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Fast) कैसे रखें क्योंकि इस व्रत के नियम करवा चौथ (Karwa Chauth) से भी ज्यादा कड़े होते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप गर्भवती होने के बाद भी हरतालिका तीज का व्रत कैसे रख सकती हैं। जिससे आपका व्रत भी पूर्ण हो जाए और आपके होने वाले शिशु पर भी इसका कोई असर न पड़े।

हरतालिका तीज पर गर्भवती महिलाएं ऐसे रखें व्रत (Hartalika Teej Per Garbhwati Mahila Aise Rakhe Vrat)

1. यदि आप गर्भवती हैं तो आपको हरतालिका तीज का व्रत निर्जल नहीं रखना चाहिए। आपको थोड़े- थोड़े समय पर पानी अवश्य पीते रहना चाहिए।

2.अगर आप हरतालिका तीज पर भूख के कारण किसी तरह की कोई परेशानी महसूस करती हैं तो आपको फलाहार अवश्य कर लेना चाहिए।

3.हरतालिका तीज पर आपको चाय या कॉफी का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

4.इस दिन आपको ज्यादा भाग दौड़ भी नहीं करनी चाहिए नहीं तो आपके गर्भ में पल रहे शिशु और आपको को परेशानी हो सकती है।

5.हरतालिका तीज पर आपको मिठाई का सेवन में अधिक नहीं करना चाहिए नहीं को आपको कष्ट हो सकता है।

6.आपको हरतालिका तीज के व्रत में ज्यादा देर तक एक जगह पर नहीं बैठना चाहिए। आप सिर्फ पूजा के समय ही बैठे तो ज्यादा अच्छा है।

7.हरतालिका तीज पर आपको ज्यादा किसी के पैर नहीं छूने चाहिए और न हीं कोई झुकने वाला कार्य करना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

8.आपको इस समय पर झूला भी झूलना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

9. इस समय पर दूर की कोई यात्रा भी न करें।क्योंकि ऐसी स्थिति में दूर की यात्रा आपको परेशानी दे सकती है।

10. हरतालिका तीज पर आपको रात्रि जागरण में भी ज्यादा देर नहीं बैठना चाहिए। आप चाहें तो कुछ समय बैठ कर आराम कर सकती हैं।

Tags

Next Story