Hartalika Teej 2020 Me Kab Hai : जानिए हरतालिका तीज की संपूर्ण पूजा विधि, ऐसे मिलेगा आपको व्रत का पूरा लाभ

Hartalika Teej 2020 Me Kab Hai : हरतालिका तीज का व्रत करवा चौथ (Karwa Chauth) के व्रत से भी कठिन माना जाता है। क्योंकि यह व्रत निर्जला (Nirjala Vrat) रखा जाता है। हरतालिका तीज का व्रत सुहागन महिलाएं अखंड सुहाग और वैवाहिक सुख के लिए करती हैं। लेकिन इस व्रत को करने से पहले आपको इस व्रत की संपूर्ण पूजा विधि अवश्य ही जान लेनी चाहिए तो चलिए जानते हैं हरतालिका तीज की संपूर्ण पूजा विधि।
हरतालिका तीज की संपूर्ण पूजा विधि (Hartalika Teej Sampuran Puja Vidhi)
1. हरतालिका तीज पर बालू रेत से भगवान गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा बनाई जाती है। इसलिए पहले आप बालू रेत से इन तीनों की प्रतिमा बनाएं।
2.प्रतिमा बनाने के बाद भगवान गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती को एक चौकी पर स्थापित कर दें।
3. इसके बाद उस चौकी पर एक चावलों से अष्टदल कमल बनाएं और उस पर कलश की स्थापना करें।
4. कलश की स्थापना करने से पहले उसमें जल,अक्षत, सुपारी और सिक्के डालें और उस पर आम के पत्ते रखकर उस पर नारियल भी रखें।
5.इसके बाद चौकी पर पान के पत्ते रखकर उस अक्षत रखें। इसके बाद भगवान गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती को स्नान कराएं।
6.सभी भगवानों को स्नान कराने के बाद उनके आगे घी का दीपक और धूप जलाएं।
7. इसके बाद भगवान गणेश और माता पार्वती को कुमकुम का तिलक लगाएं और भगवान शिव को चंदन का तिलक लगाएं।
8.तिलक करने के बाद सभी भगवानों को फूल व माला चढ़ाएं। इसके बाद भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।
9.इसके बाद भगवान गणेश को दूर्वा और भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग और शमी के पत्ते अर्पित करें।
10.भगवान शिव को यह सभी चीजें अर्पित करने के बाद भगवान गणेश और माता पार्वती को पीले चावल अर्पित करें और भगवान शिव को सफेद चावल अर्पित करें।
11.इसके बाद सभी भगवानों को कलावा अर्पित करें और भगवान गणेश और भगवान शिव को जनेऊ अर्पित करें
12. जनेऊ अर्पित करने के बाद माता पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें।इसके बाद बाद सभी भगवानों को फल अर्पित करें।
13. फल अर्पित करने के बाद हरतालिक तीज की कथा पढ़े या सुने।
14. इसके बाद भगवान गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें और उन्हें मिष्ठान अर्पित करें और हाथ जोड़कर प्रणाम करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS