Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर बन रहा ये शुभ योग, जानें पूजन विधि

Hartalika Teej 2023: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस खास दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती है। हरतालिका तीज पर महिलाएं व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज व्रत पति की लंबी आयु और सौभाग्य प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इस दौरान महिलाएं एक साथ मिलकर पूजा-अर्चना करती है। वहीं, कुछ जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। इस व्रत में मेहंदी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइये हम हरतालिका तीज के बारे में जानते हैं।
हरतालिका तीज का ये है शुभ योग
ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो हरतालिका तीज के दिन इंद्र योग बन रहा है। यह योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा, इस विशेष दिन पर रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। यह योग दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से शुरू होगा और पूरी रात्रि तक रहेगा। ऐसे में इस शुभ योग के निर्माण होने से यह पर्व और भी ज्यादा खास हो जाता है।
ये भी पढ़ें... Ganesh Chaturthi 2023 : 18 या 19 September, जानें कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी
हरतालिका तीज 2023 की पूजा विधि
हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सुबह उठकर स्नान कर नए वस्त्र या फिर कोई साफ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद शुभ मुहूर्त में दीप जलाकर व्रत का संकल्प लें। इसके साथ ही पूजा करने से पहले भगवान शिव और माता पार्वती साथ ही गणेश भगवान की मिट्टी से प्रतिमा को स्थापित करें। इसके बाद पूजा पूरे विधि-विधान से करें। अंत में व्रत कथा साथ ही आरती भी करें।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS