Hartalika Teej 2022 : हरतालिका तीज व्रत के दिन आज जरुर करें ये सरल उपाय, वरना...

Hartalika Teej 2022 : हरतालिका तीज व्रत के दिन आज जरुर करें ये सरल उपाय, वरना...
X
Hartalika Teej 2022 : 30 अगस्त 2022, दिन मंगलवार अर्थात आज हरतालिका तीज व्रत है। आज के दिन कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से मनोकामना की पूर्ति हो जाती है। दीर्घायु की प्राप्ति होती है, जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती हैं।

Hartalika Teej 2022 : 30 अगस्त 2022, दिन मंगलवार अर्थात आज हरतालिका तीज व्रत है। आज के दिन कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से मनोकामना की पूर्ति हो जाती है। दीर्घायु की प्राप्ति होती है, जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती हैं।

हमारे धर्मशास्त्रों में एवं हमारे ग्रंथों में लिखा हुआ है कि, हरतालिका तीज व्रत की महिमा अनंत है, अगर आज के दिन कुंवारी कन्या अच्छे वर की कामना से यह व्रत करती है तो उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है और उसे अच्छे वर की प्राप्ति होती है।

वहीं महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए इस व्रत को करती हैं तो उनके पति को दीर्घायु की प्राप्ति होती है। वहीं हरतालिका तीज व्रत के दिन कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने के बाद आप साक्षात भोलेबाबा को प्रसन्न कर सकती हैं और उनकी कृपा प्राप्त कर सकती हैं।

भगवान भोलेनाथ को भोलेनाथ कहा जाता है, क्योंकि वो थोड़ी सी पूजा पाठ से ही प्रसन्न हो जाते हैं। हरतालिका तीज के दिन किए जाने वाले उपायों से आपकी गरीबी भी मिट जाती है, परेशानी समाप्त हो जाती है और आपकी बड़ी से बड़ी मनोकामना पूर्ण होती है।

आज के दिन गरीबी मिटाने के लिए पांच पीली कौड़ी शिवलिंग पर चढ़ाएं। पीली कौड़ी का संबंध माता लक्ष्मी से होता है। आज के दिन अगर आप पांच पीली कौड़ी धन की कामना को लेकर के भगवान शिव का ध्यान करते हुए शिवलिंग पर चढ़ाते हैं तो आपकी कई जन्मों की गरीबी समाप्त हो सकती है और भगवान शिव के साथ में आपको माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त हो सकती है और बड़ी से बड़ी मनोकामना की पूर्ति होगी, धन की प्राप्ति होगी।

शिवलिंग पर जो अशोक सुंदरी वाला स्थान होता है, वहां पर आप आज के दिन पांच खड़ी हरी मूंग अपनी मनोकामना भगवान शिव को बताते हुए अर्पित कर दें तो आपकी मनोकामना जरुर पूरी होगी। अशोक सुंदरी को भगवान शिव की पुत्री कहा जाता है।

आज के दिन शिव मंदिर में जाकर साफ-सफाई करें और झाड़ू का दान करें तो आपको अचानक से धन की प्राप्ति होती है और ग्रह नक्षत्रों की पीड़ा दूर होती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story