Hartalika Teej Festival 2020 : हरतालिका तीज व्रत उद्यापन विधि

Hartalika Teej Festival 2020 : हरतालिका तीज का त्योहार साल 2020 में 21 अगस्त 2020 (21 August 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अखंड सुहाग के लिए की जाती है। लेकिन कई बार कुछ कारणों की वजह से महिलाओं का यह व्रत बीच में छूट जाता है। ऐसे में उन्हें हरतालिका तीज का उद्यापन अवश्य कर लेना चाहिए।जिससे उन्हें हरतालिका तीज के व्रत (Hartalika Teej Vrat) का पूर्ण फल प्राप्त हो सके तो चलिए जानते हैं हरतालिका तीज व्रत की उद्यापन विधि।
हरतालिका तीज व्रत उद्यापन विधि (Hartalika Teej Vrat Udyapna Vidhi)
1. हरतालिका तीज के व्रत का उद्यापन हरतालिका तीज पर ही किया जाता है।
2.इस दिन निर्जल व्रत रखा जाता है। इसलिए आप इस दिन स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
3. इसके बाद सबसे पहले भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें और इसके बाद भगवान शिव को पांच सफेद वस्त्र और माता पार्वती को पांच लाल वस्त्र अर्पित करें।
4.वस्त्र अर्पित करने के बाद शिव परिवार को पांच बर्तन और पांच प्रकार के फल अर्पित करें।
5.इसके बाद माता पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें और पत्ति और पत्नि गठबंधन करके दोनो लोग शिव परिवार की पूजा करें।
6.शिव परिवार पूजा में सबसे पहले गाय के कच्चे दूध से शिव परिवार का अभिषेक करें ।इसके बाद उन्हें फूल चढ़ाएं और धूप व दीप जलाकर विधिवत पूजा करें।
7.इसके बाद हवन करें और नवग्रहों की आहूति दें और शिव परिवार को खीर का भोग लगाएं।
8.भोग लगाने के बाद पहले भगवान गणेश की आरती करें और फिर भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें।
9.इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और मंदिर में नमक का दान अवश्य करें।
10. अंत में शिव जी को चढ़ाए पांच वस्त्र पंडित को और माता पार्वती को चढ़ाए पांच वस्त्र पंडिताईन को दक्षिणा सहित दान में दें और इसके अगले दिन व्रत का पारण करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS