Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज व्रत से पहले और बाद में खाएं ये चीज, मिलेगा व्रत का पूरा फल, वरना....

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज करवा चौथ और एकादशी जैसे कई व्रतों के समान ही मनायी जाती है, जिनमें निर्जला उपवास किया जाता है। इस व्रत को करने वाली महिलाएं दिनभर कुछ भी नहीं खातीं और पानी भी नहीं पीतीं। वहीं घर के सारे काम भी उन्हें ही करने पड़ते हैं। इस व्रत में कठोर नियमों का पालन करना पड़ता है और व्रत और पूजा की तैयारी करने में उन्हें शाम हो जाती है और ऐसे में कुछ महिलाओं को कई प्रकार की दिक्कतें जैसे सिरदर्द, उल्टी या चक्कर आने लगता है। निर्जला व्रत में कमजोरी, चक्कर आना, बल्डप्रेशर लो होना आदि कई समस्याएं हो सकती हैं। वहीं कुछ महिलाओं को इस व्रत को निर्जला रखने में भी दिक्कत होती है, जिसका कारण हमारे खानपान पर भी निर्भर करता है। इसीलिए हमें ये जान लेना भी आवश्यक है कि, हम निर्जला व्रत से पहले और बाद में ऐसा क्या सेवन करें जिससे कि, हमारा व्रत ठीक से संपन्न हो सकें और हमें इस व्रत का पूर्ण फल प्राप्त हो।
निर्जला व्रत से एक दिन पहले भरपूर मात्रा में पानी वाले फल जैसे खरबूजा और तरबूज आदि खूब जमकर खाएं। व्रत से एक दिन पहले आपको अपने भोजन में भीगे चने, बादाम, अखरोट आदि का सेवन करें।
व्रत से पहले आप आंवले का मुरब्बा जरुर खाएं। क्योंकि आंवले का मुरब्बा सेवन करने से आपके पेट में जलन आदि नहीं होती है।
वहीं व्रत से एक दिन पहले आप भोजन में बीवी और नीबू पानी का भी सेवन करें। व्रत से एक दिन पहले नारियल पानी जरुर पिएं। इससे आपके शरीर को मजबूती मिलती है।
व्रत से पहले आप भोजन में गुड़ भी शामिल कर सकती हैं। क्योंकि गुड़ में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जिससे आपको दिनभर एनर्जी मिलती रहती है।
वहीं व्रत से एक दिन पहले आप जीरा पानी पीना ना भूलें। क्योंकि यह हमारे पेट संबंधी रोगों का नाश करता है। उपवास से पहले आप भोजन में दही भी शामिल करें।
वहीं निर्जला व्रत पारण करते समय आपको नारियल पानी पीना चाहिए। साथ ही आप पपीता या कोई अन्य फल का सेवन करें। वहीं आप इसके लगभग एक घंटे के बाद खाना खाएं। कोशिश करें कि, भोजन हल्का और सुपाच्य हो, अधिक ऑयली ना हो। व्रत पारण के बाद एकदम से अधिक भोजन का सेवन ना करें। अधिक भोजन करने से आपको गैस और अपच आदि हो सकती है। ध्यान रखें कि, आपको खट्टे फलों का सेवन बिलकुल भी इस दौरान नहीं करना है, वरना आप बीमार तो हो ही सकते हैं और साथ ही आपका व्रत खंण्डित भी हो सकता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS