Haryali teej 2022: हरियाली तीज के दिन सरगी में खाएं ये चीज, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी और मिलेगा व्रत का पूरा फल

Haryali teej 2022: सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनायी जाती है। इस साल हरियाली तीज 31 जुलाई 2022, दिन रविवार को मनायी जाएगी। इस तीज को अल्य कई नामों से भी जाना जाता है। वहीं यह त्योहार पति की लंबी उम्र की कामना के लिए किया जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत करती हैं और माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। हरियाली तीज व्रत से एक दिन पहले सरगी होती है जिसे व्रत शुरू करने से पहले खाया जाता है। वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें व्रत शुरू करने से पहले सेवन करने से व्रत के दौरान ना तो पूरे दिन भूख लगती है और नहीं प्यास लगती है और साथ ही व्रत अच्छे से संपन्न होता है और व्रत का पूरा फल मिलता है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जिन्हें महिलाएं निर्जला व्रत शुरू करने से पहले सेवन कर सकती हैं।
नारियल पानी
अगर आप हरियाली तीज के दिन निर्जला व्रत कर रही हैं तो आप नारियल पानी अवश्य पिएं। अगर आप नारियल पानी पीती हैं तो पूरा दिन आपका शरीर चुस्तदुरस्त रहेगा और आपको प्यास और थकान आदि भी नहीं होगी। नारियल पानी शरीर को एनर्जी देता है और उसमें पोषक तत्व आवश्यक मात्रा में भरपूर होते हैं।
अनार
हरियाली तीज व्रत में आप सरगी के दौरान अनार का सेवन कर सकती हैं और अनार के जूस का सेवन भी कर सकती हैं। अनार में जरुरी पोषक तत्व जैसे फाइवर, मिनरल्स, विटामीन आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे आपको पूरे दिन एनर्जी मिलेगी।
फल
फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए सरगी में आप फलों का सेवन कर सकती हैं और उनके जूस का भी सेवन कर सकती हैं। इससे आपको दिनभर शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होगी। अगर आप चाहें तो कच्चे फलों की सब्जी को भ्ज्ञी इसमें शामिल कर सकती हैं।
ड्राईफ्रूटस
सरगी के रुप में आप ड्राईफ्रूटस का सेवन भी कर सकती हैं। ये अधिक पौष्टिक होते हैं और बहुत सारे लाभों के साथ शरीर को एनर्जी देते हैं। काजू, बादाम, पिस्ता जैसे ड्राईफ्रूटस आप सरगी के रुप में इस्तेमाल कर सकती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS