Hastrekha Shastra: हाथ की ये रेखा बताती आपके कितनी होंगी संतान, जानें...

Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में विस्तार से बताया गया। इन्हीं रेखाओं के माध्यम से हम लोग अपने जीवन में घटने वाली सभी घटनाओं के बारे में जानकारी रख सकते हैं। वहीं जब कोई व्यक्ति वैवाहिक बंधन में बंध जाता है तो उसकी सबसे बड़ी इच्छा संतान के विषय में जानने की होती है। वह दंपत्ति यहीं जानना चाहते हैं कि, उनके घर में कितनी संतान होंगी, पहली संतान लड़का होगा या लड़की अथवा उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होगी या नहीं। वहीं बुध पर्वत के आसपास की रेखाएं हमें संतान और हमारे घर में कितनी संतान होंगी, इस बात का ज्ञान कराती हैं। तो आइए जानते हैं हस्तरेखाओं के द्वारा संतान सुख से जुड़ी बातों के बारे में....
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: हिन्दू धर्म की प्राचीन विद्याओं में से एक है ये विद्या, जानें इसके गुप्त रहस्य
- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं होती हैं जिनसे उसकी होने वाली संतानों के बारे में पता लगाया जा सकता है। वहीं हाथ की छोटी अंगुली के निचले हिस्से वाले स्थान को बुध पर्वत कहा जाता है और ज्योतिष में बुध पर्वत पर बनने वाली रेखाओं से ही व्यक्ति के संतान सुख के बारे में पता चलता है।
- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार,आपके हाथ में बुध पर पर्वत पर जितनी खड़ी रेखाएं बनी होंगी, आपकी उतनी ही संतान संख्या होगी।
- वहीं हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हाथ के अंगूठे के निचले भाग को शुक्र पर्वत माना जाता है हस्त ज्योतिष के अनुसार, शुक्र पर्वत पर बनने वाली छोटी-छोटी रेखाओं के आधार पर संतान संख्या निर्धारित होती है। वहीं बुध और शुक्र पर्वत की इन छोटी-छोटी रेखाओं को हस्तरेखा शास्त्र में संतान रेखा माना जाता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS