Hastrekha Shastra: पैतृक संपत्ति के मालिक होते हैं ये लोग, हस्तरेखा से जानें हमें कौनसी रेखाएं बना देती है धनवान

Hastrekha Shastra: हाथ में बनी रेखाओं से हम अपने जीवन के कई पहलुओं के बारे में जान सकते हैं। वहीं कई रेखाएं हमारे जीवन में धन-संपत्ति और सुखों के बारे में हमें ज्ञान कराती हैं और हमें धनपति होने के बारे में बताती है। वहीं कई रेखाओं के द्वारा हम जान सकते हैं कि हमें किन स्तोत्रों से कब और कितना धन प्राप्त हो सकता है। तो आइए जानते हैं जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा के साथ मिलने वाली रेखा और हमारे जीवन में प्राप्त होने वाले धन के बारे में...
ये भी पढ़ें: New Year 2022: नया साल पर महिलाओं के लिए खास फाइनेंशिल टिप्स, ताकि कम न पड़ें आपके पास खर्च के पैसे
जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा
हथेली के ठीक मध्य में जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा जिस स्थान पर मिलती हो, वहां से कुछ दूरी पर यदि कोई तीसरी सामान्य रेखा आकर त्रिकोण बनाए तो इसे सबसे प्रमुख धन त्रिकोण माना जाता है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह धन त्रिकोण होता है उसके पास धन की कोई कमी नहीं होती। वह जितना खर्च करता है, उससे दोगुना उसे पुन: प्राप्त होता है। ऐसा व्यक्ति सदाचारी होता है और समाज के हित में धन खर्च करता है।
जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा के उद्गम स्थान पर भाग्य रेखा के कारण त्रिकोण बन रहा हो तो यह भी प्रमुख धन त्रिकोण होता है। जिस जातक के हाथ में ऐसा त्रिकोण होता है वह व्यक्ति करोड़पति बन जाता है और समस्त सांसारिक सुख और भोग विलास के सभी आधुनिक साधन उस व्यक्ति के पास मौजूद रहते हैं। वह व्यक्ति संसार के समस्त सुख और ऐश्वर्य को भोगता है।
धन त्रिकोण
हथेली में मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा के बीच बनने वाला त्रिकोण धन त्रिकोण कहलाता है। ऐसे व्यक्ति को बहुत अधिक पैतृक धन की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों के पास भूमि, भवन आदि बड़ी संख्या में उपलब्ध होते हैं।
चंद्र पर्वत पर बनने वाले धन त्रिकोण के फल से व्यक्ति को विदेशी व्यापार से अतुलनीय संपदा प्राप्त होती है। जातक विदेश में किसी बड़ी कंपनी में नौकरी करता है या फिर विदेशी वस्तुओं का बड़ा आयातक-निर्यातक होता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS