Hastrekha Shastra:आपकी हथेली में मच्छली का चिन्ह है तो आप हो सकते हैं बहुत भाग्यवान, जानें...

Hastrekha Shastra: जीवन में हर छोटी-बड़ी घटना का रहस्य हमारी हाथ की रेखाओं में पहले से ही अंकित होता है। हाथ की लकीरों से हम लोग अपने जीवन की सभी बातों के विषय में विस्तार से जान सकते हैं। कई लोगों के हाथों में त्रिशूल का निशान होता है तो कई लोगों के हाथों में त्रिभुज बना होता है। वहीं कई लोगों के हाथों में मछली का निशान बना होता है। ये निशान ही हमें जीवन के कई रहस्यों के बारे में बताते हैं। तो आइए जानते हैं हाथ में बने मछली के निशान के बारे में...
जिनके हाथ में भाग्य रेखा और शुक्र पर्वत के पास मच्छली का चिन्ह बने, वो लोग अपने जीवन का शुरू का आधा भाग भले ही बहुत संघर्ष में निकाल लेते हैं, परन्तु आधी आयु के बाद उनके जीवन में सुख समृद्धि निरंतर बढ़ती रहती है। जिन लोगों के हाथों में मछली का निशान होता है वे लोग कभी भी दूसरे लोगों पर डिपैण्ड नहीं रहते। ऐसे लोग भले ही कोई छोटा सा काम क्यों ना करें लेकिन ये लोग समाज में इज्जत से रहते हैं।
वहीं ये लोग काम इतना अच्छा करते हैं कि ये लोग अपने ग्रुप में भी लीडर बनेंगे। अगर इनके गुणों की बात करें तो अगर ऐसा व्यक्ति डॉक्टर होगा तो वह व्यक्ति डॉक्टर्स का भी लीडर बन जायेगा। मच्छली का सबसे बड़ा गुण है आपको सम्मान देना और इज्जत से जीने के लायक बनाना।
ऐसे व्यक्ति अपूर्व प्रतिभा के धनी और बहुत ही भाग्यवान होते हैं। समाज में इनको मान-सम्मान मिलता है और वहीं इन लोगों को सुख, ऐश्वर्य कर प्राप्ति होती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS