Hindu Temples: भारत को मिलेंगे ये 5 भव्य मंदिर, जानें इसकी खासियत

Hindu Temples: भारत एक ऐसा देश है, जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। भारत अपनी प्राचीन धरोहर के लिए जानी जाती है। प्राचीन धरोहर ही भारत की आन-बान और शान है। पूरी दूनिया प्राचीन धरोहर के लिए भारत को ही देखती है। इतना ही नहीं, आने वाले कुछ दिनों में भारत को कई ऐसे भव्य मंदिर मिलने जा रहे हैं। इससे भारत और गौरवान्वित महसूस करेगा।
भव्य राम मंदिर
हिन्दू पंचांग के अनुसार, भगवान राम की जन्मभूमि आयोध्या है। बहुत समय पहले की बात है कि इस राम जन्मभूमि के धरती पर एक मंदिर बना था, जिसे तोड़ दिया गया था। वहीं, इस प्रभु श्री राम की धरती पर फिर से मंदिर बनने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही ऐसा कहा जाता है कि दिसंबर 2023 तक राम भक्तों के लिए यह मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही इसके बाद भक्त भगवान राम से दर्शन कर पाएंगे।
वृंदावन में भव्य चंद्रोदय मंदिर
वृंदावन चंद्रोदय मंदिर दुनिया का सबसे भव्य मंदिर होगा, जिसका निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस मंदिर बनने की लागत करीब 300 करोड़ रुपये है। इस मंदिर का निर्माण इस्कॉन बैंगलोर द्वारा कराया जा रहा है।
ओम आश्रम मंदिर में क्या है खास
ओम निराकार स्वरूप राजस्थान की धरती पर पहली बार साकार हुआ है। ब्रह्मा, विष्णु, महेश को इस सृष्टि के रचयिता कहा जाता है और ये सभी ओम का प्रतीक माना जाता है। ओम की आकृति वाला शिव मंदिर लगभग बनकर तैयार है। इस मंदिर में लगभग पिछले 25 वर्षों से काम चल रहा है। यह 250 एकड़ में फैला हुआ है।
महाकाल लोक
पौराणिक सरोवर रुद्रसागर के किनारे महाकाल लोक विकसित किया जा रहा है। यहां पर भगवान शिव, देवी सती के साथ कई दूसरे धार्मिक किस्सों से जुड़ी करीब 200 मूर्तियां और चित्र बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें:- शगुन में 1 रुपये का सिक्का देने का क्या है महत्व, जानें वजह
विराट रामायण मंदिर
बिहार के पूर्वी चंपारण के चकिया- केसरिया नगर में विराट रामायण मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस मंदिर को अंकोरवाट की दोगुनी ऊंचाई और आकार का बनाए जाने की योजना है। इसके साथ ही यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर होगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS