Holi 2021 : होली पर करें हनुमानजी का ये रामबाण उपाय, आप भी हो जाएंगे धन से मालामाल

Holi 2021 : हिन्दू धर्म में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होली जलाई जाती है। इस पर शाम के समय महिलाएं होली का पूजन करती हैं। और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस साल होलिका दहन 28 मार्च 2021 दिन रविवार को होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाने से हर बिगड़ा हुआ काम बन जाता है। जानिए इस पूर्णिमा पर हनुमान जी को किस तरह चोला चढ़ाया जाना चाहिए जिससे आपके सारे संकट खत्म हो जाएं।
Also Read : Vat Savitri Vrat 2021: कब है वट सावित्री व्रत 2021 तिथि, शुभ मुहूर्त और जानिए वट पूजा विधि
हनुमान जी को चोला चढ़ाने की विधि
- हनुमान जी को चोला चढ़ाने से पहले आप स्नान करके शुद्ध हो जाएं।
- स्नान करके आप साफ वस्त्र धारण करें।
- इस दौरान आप लाल रंग के कपड़े पहनना सबसे अच्छा माना जाता है।
- चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग करें और साथ ही चोला चढ़ाते समय हनुमान जी के सामने एक दीपक जलाकर रख दें।
- दीपक में भी चमेली के ही तेल का प्रयोग करें।
- चोला चढ़ाने के बाद हनुमान जी को गुलाब के फूलों की माला पहनाएं। और केवड़े का इत्र उनके दोनों कंधों पर छिड़क दें।
- अब एक साबुत पान का पत्ता लेकर उसके ऊपर थोड़ा सा गुड़ और चना रखकर हनुमान जी को भोग लगाएं।
- भोग लगाने के बाद उसी स्थान पर थोड़ी देर बैठकर तुलसी की माला से इस मंत्र का जप करें।
मंत्र
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।
आप इस मंत्र का जाप कम से कम एक माला अवश्य करें। जाप करने के बाद हनुमान जी को चढ़ाए गए गुलाब के फूलों की माला में से एक फूल तोड़कर उसे लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान यानि तिजोरी में रख दें। इससे आपकी धन संबंधी सभी समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS