Holi 2021 : होली के इन टॉप 10 चमत्कारी उपायों से दूर हो सकता है आपका बुरे से बुरा समय

- ज्योतिष (Jyotish) में होली (Holi) की रात का विशेष महत्व है।
- होली के उपाय शीघ्र फल देने वाले होते हैं।
Holi 2021 : ज्योतिष (Jyotish) में होली (Holi) की रात का विशेष महत्व है। क्योंकि इस रात को किए गए उपाय शीघ्र फल देने वाले होते हैं। तो आइए जानते हैं होली की रात, होलिका दहन के समय किए जाने वाले कुछ खास और चमत्कारी उपायों के बारे में।
Also Read : Maha Shivratri 2021 : महाशिवरात्रि कब है, जानिए दिनांक एवं पूजा का शुभ मुहूर्त
होली के चमत्कारी उपाय
1. होली की रात 12 बजे किसी पीपल के पेड़ के नीचे आप घी का दीपक जलाएं और पीपल की सात परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से भाग्य संबंधित सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।
2. होलिका दहन के समय परिवार के सभी सदस्यों को होलिका की तीन या फिर सात परिक्रमा करनी चाहिए और परिक्रमा करते समय होलिका में चना, मटर, गेंहू, अलसी आदि डालनी चाहिए। ऐसा करने से हमें स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ धन लाभ होने के भी योग बनते हैं।
3. होलिका दहन के बाद होली खेलने से पहले किसी मंदिर में देवी -देवताओं को गुलाल चढ़ाएं और अपनी परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें।
4. होलिका दहन के अगले दिन होलिका की राख से पुरुष तिलक लगाएं और महिलाएं इस राख को अपनी गर्दन पर लगाएं। यह उपाय आपकी सभी प्रकार की बुरी नजर से रक्षा करता है।
5. होलिका दहन के समय होलिका में कपूर डालें। इस उपाय से हमारे आसपास मौजूद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाएंगे।
6. होली पर सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि के पश्चात किसी शिव मंदिर में जाएं और एक पान पर साबुत सुपारी व हल्दी की गांठ रखकर भगवान शिव को अर्पित करें। तथा शाम के समय शिवलिंग के पास एक दीया जलाएं। इससे आपकी सभी परेशानियां और धन संबंधित समस्याएं जल्दी ही समाप्त हो जाएंगी।
7. होली की रात एक काला कपड़ा लें और उसमें काले तिल, सात लौंग, तीन सुपारी, 50 ग्राम सरसों, थोड़ी सी मिट्टी लेकर एक पोटली बना लें और इस पोटली को खुद के ऊपर से सात बार वार की होलिका दहन के समय उसमें डाल दें। इससे आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।
8. होली के दिन आप नौ नीबू की एक माला बनाएं और इस माला को भैरव महाराज को अर्पित कर दें। इससे आपको शीघ्र ही धनलाभ होता है और आर्थिक संकटों से आपको निजात मिलती है।
9. उड़द की दाल से निर्मित्त दही बड़े और जलेबी लाकर होली के दिन इसे सात सफाईकर्मियों को दान करें। इस उपाय से आपको स्वास्थ्य लाभ होता है और परेशानियां समाप्त होती हैं।
10. अपने हाथों से आप गोबर के उपले बनाएं और इन उपलों को बहनें अपने भाई के ऊपर से सात बार वार कर होलिका दहन के समय उसमें डाल दें। इससे भाई के ऊपर बुरी नजर से रक्षा होती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS