Holi 2022: होली की सुबह कर लें ये काम, भिखारी भी बन जाएगा धनवान

Holi 2022: होली की सुबह कर लें ये काम, भिखारी भी बन जाएगा धनवान
X
Holi 2022: होली के दिन किए गए उपाय भिखारी को भी धनवान बना देते हैं। क्योंकि इस दिन ग्रह और नक्षत्रों का ऐसा योग बनता है जो कि वातावरण को आपके अनुकूल बना देता है और आपके लिए ग्रह और नक्षत्र शुभ परिणाम देने लगते हैं। इस दिन टोटके करने से सात जन्मों का भिखारी भी करोड़पति बन सकता है।

Holi 2022: होली के दिन किए गए उपाय भिखारी को भी धनवान बना देते हैं। क्योंकि इस दिन ग्रह और नक्षत्रों का ऐसा योग बनता है जो कि वातावरण को आपके अनुकूल बना देता है और आपके लिए ग्रह और नक्षत्र शुभ परिणाम देने लगते हैं। इस दिन टोटके करने से सात जन्मों का भिखारी भी करोड़पति बन सकता है। उसके पास जमीन, धन-संपत्ति और ऐशो आराम की कोई भी कमी नहीं रहेगी। तो आइए जानते हैं होली के दिन किए जाने वाले एक ऐसे ही टोटके के बारे में...

ये भी पढ़ें: Gochar 2022: मार्च 2022 में बन रहा ये खास योग, इन चार राशि वालों को करेगा धनवान

होली की सुबह आपको एक लाल कलर का कपड़ा लेना है और आपको होली की थोड़ी सी राख अथवा होलिका में से लकड़ी के दो कोयले लेकर आने हैं। होली से राख लेते समय होलिका को श्रीफल अर्पण कर दें और वहां होलिका से प्रार्थना करें कि, हे होलिका माता हम अपने घर से दुर्भाग्य को दूर करना चाहते हैं और उसे दूर करने के लिए आपकी राख ले जाना चाहते हैं।

इस तरह से होलिका से आज्ञा लेकर आपका राख वहां से लानी है और घर लाकर उस राख अथवा कोयले पर थोड़ा सा गंगाजल छिड़क दें। इसके बाद आप उस राख को उस लाल कपड़े में बांध दें। तथा इसके बाद आपको ये पोटली पूजास्थल पर अपने घर में रख देनी है और लगातार सात दिन तक इसकी पूजा करने के बाद अपने घर और दुकान के गल्ले, तिजोरी आदि में रख देना है।

इसके बाद अगर आपके पास होलिका की कुछ राख बच गई है तो आप उसे समय-समय पर अपने घर में छिड़कते रहें। इससे आपके घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएंगी और घर में सकारात्मक शक्तियों का वास रहेगा। तथा एक साल के अंदर में आपके घर में धन की बरकत हो जाएगी और धीरे-धीरे आप मालामाल हो जाओगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story