Holi 2022: होली के दिन पहन लो ये यंत्र, बन जाओगे दौलतमंद

Holi 2022: होली के दिन पहन लो ये यंत्र, बन जाओगे दौलतमंद
X
Holi 2022: होली का दिन चमत्कारों से भरा दिन होता है। क्योंकि होली के दिन दिव्य शक्तियां जाग्रत अवस्था में होती हैं। इस दिन आसुरी शक्ति और दिव्य शक्ति दोनों ही जाग्रत अवस्था में होती हैं। होली के दिन जो भी टोटके करते हैं और जो भी यंत्र बनाते हैं, जो भी उपाय करते हैं, वो अपना पूर्णरुप से प्रभाव दिखाते हैं। जो टोने टोटके होते हैं और जो यंत्र होते हैं और वहीं मंत्र की दुनिया में विश्वास करना जरुरी है।

Holi 2022: होली का दिन चमत्कारों से भरा दिन होता है। क्योंकि होली के दिन दिव्य शक्तियां जाग्रत अवस्था में होती हैं। इस दिन आसुरी शक्ति और दिव्य शक्ति दोनों ही जाग्रत अवस्था में होती हैं। होली के दिन जो भी टोटके करते हैं और जो भी यंत्र बनाते हैं, जो भी उपाय करते हैं, वो अपना पूर्णरुप से प्रभाव दिखाते हैं। जो टोने टोटके होते हैं और जो यंत्र होते हैं और वहीं मंत्र की दुनिया में विश्वास करना जरुरी है। क्योंकि जब आपको विश्वास होगा तभी आपको फायदा मिलेगा और जब विश्वास नहीं होगा तो आपको कोई फायदा भी नहीं मिलेगा। तो जो टोने टोटके होते हैं, यंत्र होते हैं और मंत्र होते हैं, इन सब पर विश्वास होना जरुरी है।

ये भी पढ़ें: Holi 2022: होली पूर्णिमा पर कई सालों के बाद बन रहा ये योग, जानें होलिका दहन मुहूर्त, भद्रा का सही समय और इस दिन भूलकर भी ना करें ये काम

वहीं एक यंत्र है जिसे अगर आप होली की रात 12 बजे के बाद बना लोगे और इसे धारण कर लोगे तो जहां आपको असफलता हासिल हो रही है, आप पैसे कमाते हैं, लेकिन खर्च अधिक हो जाता है। अर्थात पैसों की आवक कम हैं और जावक अधिक है। यानि कि, आपके पास पैसे नहीं ठहरते हैं तो आपके पास पैसे ठहरने शुरु हो जाएंगे और आप जहां भी जाएंगे आपको कदम-कदम पर तरक्की मिलेगी, पैसे मिलेंगे और हर कार्य में आपको सफलता हासिल होगी। ऐसे समझ लों कि, मां लक्ष्मी आपके ऊपर साक्षात कृपा करने लगी हों और कदम-कदम पर आपकी सहायता कर रहीं हों। ऐसा ही नहीं कि, मां लक्ष्मी केवल धन के मामले में ही आपकी सहायता करें, बल्कि हर मार्ग में वे आपकी सहायता करेंगी और कदम-कदम पर वो आपको मार्गदर्शन करेंगी।

वहीं यंत्रों में देवी-देवताओं के प्राण बसते हैं। जिस देवी-देवता के लिए जो भी यंत्र निर्माण किया जाता है, उसमें उस देवी-देवता की शक्ति आकर के विराजमान हो जाती है और अगर आप सच्चे मन से एक बार यंत्र को पहन लें तो फिर आपको सफल व्यक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता है। तो वहीं मां लक्ष्मी का बीसा यंत्र मां लक्ष्मी को आपके अनुकूल बनाने में बहुत कारगर होता है। यह जो बीसा यंत्र है। इसे होलिका दहन के रात 12 बजे के बाद आपको बनाना है।

वहीं मां लक्ष्मी के बीसा यंत्र को आपको भोजपत्र पर लाल चंदन से बनाना है और इस यंत्र को बनाने में आपको अनार की कलम का इस्तेमाल करना है।

इस यंत्र को बनाकर आपको चांदी के ताबीज में थोड़ा सा सूखाकर भरकर रख देना है और होली यानी रंग वाली होली के दिन इसे गंगाजल के छींटे देकर धूप का धुआ दिखाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए आपको इस यंत्र को धारण कर लेना है। इस यंत्र को पहनते ही आप खुद देखेंगे कि, आपके जीवन में ऐसा चमत्कार होना शुरु हो जाएगा। आप जहां भी जाएंगे वहां लोग आपकी तारीफ करेंगे और आपको सफलता मिलनी शुरु हो जाएगी। इतना अधिक धन आपके पास आएगा कि, आप संभाल नहीं पाओगे। आज जहां भी जाएंगे वहां आपको असफलता नहीं, सफलता मिलनी शुरु हो जाएगी। ये यंत्र आपकी मित्र की तरह मदद करेगा और जहां भी आप कदम रखेंगे, वहां पर आपको सफलता मिलेगी।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story