Holi 2022: होली खेले महामइया भवन में होली खेले महामइया...

Holi 2022: होली का पर्व रंगों का पर्व है। होली के दिन रंग, गुलाल और पकवानों के साथ गीत-संगीत का जगह-जगह बड़े स्तर पर आयोजन किया जाता है। होली के दिन लोग कई गीतों का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। तो आइए इस बार होली के अवसर पर इस प्रसिद्ध धार्मिक गीत का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाएं और श्रद्धा- भक्ति के इस पर्व में सराबोर हो जाएं।
ये भी पढ़ें: Holi 2022: होली पर सालों बाद बन रहा सालों बाद ये महासंयोग, जानें...
होली खेले महामइया भवन में होली खेले महामइया
आये भगतजन दूर दूर से 2 प्यारी लगे महामइया
प्यारी लगे महामइया भवन में प्यारी लगे महामइया
होली खेले शिवशंकर जी 2 बमबमबमबम बोला
ब्रह्मा विष्णु नृत्य करत है 2 मुरली बजाये कन्हैया
भवन में होली खेलत महामइया
होली खेले महामइया भवन में होली खेले महामइया
आये भगतजन दूर दूर से 2 प्यारी लगे महामइया
प्यारी लगे महामइया भवन में प्यारी लगे महामइया
होली खेले कन्याकुमारी ओढ़े लाल चुनरिया
ब्रह्माणी गौरी महालक्ष्मी भरि भरि पिचकारी मारी
भवन में होली खेले महामइया भवंन में होली खेले महामइया
होली खेले महामइया भवन में होली खेले महामइया
आये भगतजन दूर दूर से 2 प्यारी लगे महामइया
प्यारी लगे महामइया भवन में प्यारी लगे महामइया
चारों धाम में धूम मची है नवदुर्गा है निराली 2
गाजे बाजे ढोल मृदंगा नाचे ता ता थइया भवन में
होली खेले महामइया भवन में होली खेले महामइया
होली खेले महामइया भवन में होली खेले महामइया
आये भगतजन दूर दूर से 2 प्यारी लगे महामइया
प्यारी लगे महामइया भवन में प्यारी लगे महामइया
होली खेले हनुमतलाला ओ बजरंगी बाला
आवत है लक्ष्मण अतिथि सीता संग रघुरईया भवन में
होली खेले महामइया भवन में होली खेले महामइया
होली खेले महामइया भवन में होली खेले महामइया
आये भगतजन दूर दूर से 2 प्यारी लगे महामइया
प्यारी लगे महामइया भवन में प्यारी लगे महामइया
होली खेले वैष्णवरानी चिंतपूर्णीआयी
नैनादेवी संग चामुण्डा ज्वालाजोत जगरइया
भवन में होली खेले महामइया भवँ में होली खेले महामइया
होली खेले महामइया भवन में होली खेले महामइया
आये भगतजन दूर दूर से 2 प्यारी लगे महामइया
प्यारी लगे महामइया भवन में प्यारी लगे महामइया
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS