Holi 2022: होली पर इन चीजों से रहें दूर, वरना...

Holi 2022: होली का दिन हर्षोल्लास का दिन होता है और होली का पर्व हमारे हिन्दू धर्म में बहुत ही उमंग और आनंद से मनाया जाता है। तो होली के दिन हम लोग ऐसी कौनसी गलती करते हैं जोकि हमारा सुख-चैन छीन सकती है। तो आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Holi 2022: होली से पहले जमीन में गाड़ दें ये चीज, खूब होगी तरक्की
होली के दिन लोग आपसी दुश्मनी निकालने के लिए खाने की चीजों में तंत्र बाधा आदि क्रियाएं करके खिला देते हैं। इसलिए इस दिन कुछ भी चीजों को खाने से बचें और सावधान रहें।
होली के दिन मीठा और दूध से बने पदार्थों को कोई कितना भी कहे, लेकिन आप किसी दूसरे व्यक्ति के साथ और उसके घर पर ना खाएं। क्योंकि इस दिन नकारात्मक चीजों का असर बहुत प्रबल रहता है और इन चीजों में अधिकतर लोग तंत्र बाधा करके और टोने टोटके करके खिला देते हैं। इसीलिए इस दिन बिलकुल ही दूध से बनी चीजों का सेवन ना करें।
होली के दिन लोग अपनी निजी शत्रुता मिटाने के लिए बहुत से लोगों को उकसाते हैं। इसीलिए जो लोग आपको उकसा रहे हैं उनसे बचें और लड़ाई-झगड़े आदि से बचे रहें। क्योंकि छोटी-छोटी गलतियां ही आपके जीवन को बर्बाद कर सकती हैं।
होली के दिन अधिकतर लोग शराब और भांग पीकर रहते हैं और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करते हैं और विवाद का बहाना ढूंढ़ते हैं। इसीलिए ऐसे लोगों से बचकर रहें। होली के दिन सुबह 11 बजे के बाद घर से बाहर ना निकलें। होली के इस पवित्र दिन पर सावधान रहें और गलत नीयत के लोगों से सतर्क रहें।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS