Holi 2022: होली के दिन करें इस मंत्र का जाप, महालक्ष्मी की कृपा से पूरे साल नहीं होगी आपको कोई दिक्कत

Holi 2022: होली का त्योहार हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक होता है और यह त्योहार हर शुभ कार्य के लिए उत्तम माना जाता है। वहीं अगर आप होली के दिन किसी धार्मिक कार्य को करते हैं तो उसका आपको शुभ फल अवश्य प्राप्त हो जाता है। होली की रात पूजा और ज्योतिष के उपायों को करने के लिहाज से बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस दिन किए गए उपाय आपके पूरे साल सुख और समृद्धि प्रदान कर सकते हैं। वहीं होली के पर्व पर कुछ मंत्रों का जाप करने से आप महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं होली के दिन महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के मंत्र के बारे में...
ये भी पढ़ें: Holi 2022: होली की कथा, एक क्लिक में जानें होलिका दहन का ये राज
होली की रात देवी महालक्ष्मी के साथ में कई देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करनी चाहिए। वहीं होली के दिन किया गया मंत्र जाप विशेष प्रभावी और अचूक होता है। जोकि शीघ्र लाभ प्रदान करता है और पूरे साल आपके जीवन में किसी तरह की कोई समस्या नहीं आती है। वहीं होली के दिन महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप कमल गट्टे की माला का प्रयोग कर सकते हैं।
महालक्ष्मी मंत्र
ऊँ श्रीं महालक्ष्म्यै नम:
होली मंत्र का जप करने के नियम
हिन्दू सनातन धर्म के अनुसार, किसी भी मंत्र और पूजन विधान से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। पूजा और मंत्र जाप की बातें अगर निर्देशानुसार मानी जाएं तो आपकी पूजा पूरी तरह से असफल नहीं होती है।
सबसे पहली बात पूजा या किसी भी मंत्र का जाप आरंभ करने से पहले नहाकर और साफ वस्त्र पहनकर तैयार हो जाएं और फिर सच्चे मन से संकल्प कर पूजा अथवा जप करें।
होली पर महालक्ष्मी पूजा की सामग्री
होली के दिन महालक्ष्मी की पूजा करने के लिए आपको कमल के फूल, चंदन, केशर, पीला वस्त्र, इत्र व मिठाई आदि आप महालक्ष्मी जी को जरुर अर्पित करें और उसके बाद कुश का आसन बिछाकर उस पर बैठ जाएं। तथा अब आप कमल गट्टे की माला से महालक्ष्मी मंत्र का जप करें। होली के बाद प्रत्येक शुक्रवार महालक्ष्मी का विशेष पूजन और मंत्र का जाप करते रहें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS